Sunday, February 23, 2025
16.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeDelhiweather update:दिल्ली एनसीआर के तापमान में गिरावट जारी

weather update:दिल्ली एनसीआर के तापमान में गिरावट जारी

Google News
Google News

- Advertisement -

दिल्ली एनसीआर(weather update:) में रातें लगातार सर्द होती जा रही हैं, और तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली का तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है, और रविवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। गाजियाबाद, नोएडा और गुड़गांव में भी न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिल्ली मौसम केंद्र के अनुसार, पूरे दिल्ली एनसीआर में सुबह के समय धूप के कारण थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन जैसे-जैसे सूरज ढलता है, शीतलहर, कोहरा और कड़ाके की सर्दी लोगों को परेशान कर रहे हैं। रात के समय कोहरा भी अधिक देखने को मिल रहा है, और यह स्थिति फिलहाल जारी रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ने का अनुमान है।

नोएडा, गाजियाबाद और (weather update:)गुड़गांव में अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, जबकि दिल्ली में भी अधिकतम तापमान इसी स्तर पर है। हालांकि, न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है और आने वाले समय में इसमें और गिरावट हो सकती है। ऐसे में रात के समय यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। वर्तमान में दिल्ली एनसीआर में तेज हवाएं 10 से 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं, और शीतलहर का असर भी महसूस हो रहा है। नए साल तक सर्दी और बढ़ने की संभावना है, जिसके लिए लोग तैयार रहें। इस समय दिल्ली की सड़कों पर शाम होते ही लोग आग तापते हुए नजर आने लगे हैं। पिछले तीन हफ्तों में दिल्ली में कंबल, रजाई, स्वेटर, जैकेट, ब्लोअर और हिटर की बिक्री में भी वृद्धि देखी गई है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments