Diwali 2023 : दिवाली का त्यौहार पुरे देश में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है लोग अपने घरों की साफ़-सफाई कर उन्हें सजाते है और पूरा परिवार मिल कर दिवाली पर लक्ष्मी पूजन करता है। लेकिन ऐसी कुछ चीजें है जिन्हें दिवाली पर नहीं करना चाहिए आइए जानते है वह क्या है –
इस बार दीपों का त्यौहार दिवाली 12 नवंबर को मनाया जा रहा है दिवाली के दिन सभी लोग विशेष रूप से माँ लक्ष्मी की पूजा करते है और घर में सुख-समृद्धि की कामना करते है। कई लोग अपने घरों में दिवाली वाले दिन खास उपाय करते है लेकिन ऐसी कुछ चीजें है जिन्हें दिवाली पर नहीं करना चाहिए।
दिवाली पर क्या करना चाहिए
1 – दिवाली के दिन प्रातः उठ कर स्नान करने के बाद अपने पूर्वर्जों का पूजन करना चाहिए।
2 – दिवाली के दिन पुरे घर को साफ़-सुथरा रखना चाहिए। इससे माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
3 – अगर हो सके तो दिवाली वाले दिन उपवास रखना चाहिए और पूजा करने से पहले नहाना जरूर चाहिए।
4 – शाम के समय दिवाली पूजन में माँ लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश, कुबेर देवता और माता सरस्वती का पूजन एक साथ करना चाहिए।
5 – पूजा के बाद पुरे घर के चारों कोनो में एक-एक दीपक जरूर जलना चाहिए।
क्या नहीं करना चाहिए
1 – दिवाली वाले दिन घर में गन्दगी नहीं फैलानी चाहिए ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से माँ लक्ष्मी हमेशा के लिए घर से चली जाती है।
2 – दिवाली वाले दिन शराब, मांस आदि के सेवन से बचना चाहिए।
3 – कुछ लोग बड़े शौक से इस दिन जुआ खेलते है लेकिन इस दिन ऐसा नहीं करना चाहिए।
4 – दिवाली पर पूजा करने के बाद पूजा स्थल को ख़ाली नहीं छोड़ना चाहिए। एक घी या तेल का दीपक रात भर जला रहना चाहिए।
5 – दिवाली वाले दिन नाखून काटना, बाल कटवाना, जैसे काम नहीं करने चाहिए।