Monday, September 16, 2024
28.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeASTROLOGY News DeshrojanaAstro Tips: क्या आपको भी आती है पूजा करते समय उबासी, जानें...

Astro Tips: क्या आपको भी आती है पूजा करते समय उबासी, जानें ऐसा क्यों होता है

Google News
Google News

- Advertisement -

Good-Bad Signs during puja : नियमित रूप से पूजा पाठ करने से कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। रोजाना पूजा अर्चना करने से देवी देवताओं की कृपा बनी रहती है लेकिन पूजा के दौरान कुछ विशेष चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।



Puja Path Indications: हिंदू धर्म में ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत अपने इष्ट को याद करके करते हैं माना जाता है, कि जो भी व्यक्ति नियमित रूप से देवी देवताओं की पूजा अर्चना करता है उसे बेहद लाभ मिलते हैं। ऐसा करने से हर तरह की कठिनाइयों से मुक्ति मिलती है।



लेकिन क्या आप जानते हैं, कि पूजा पाठ के दौरान होने वाली कुछ घटनाएं शुभ और अशुभ संकेतों की ओर इशारा करती है अब आप सोच रहे होंगे, कि यह कैसे पता लगाया जा सकता है दरअसल
शकुन शास्त्र के अनुसार, पूजा के दौरान होने वाली छोटी-छोटी चीजें बड़ी दुर्घटनाओं की ओर इशारा करती है। जिनको पहले ही समझ लेने से आने वाली विपदाओं से बचा जा सकता है।

आइए जानते हैं वह कौन-से संकेत है –

1- पूजा करते समय हाथ जलना

शकुन शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है, कि पूजा करते समय यदि किसी व्यक्ति का दीपक से हाथ जल जाता है तो ऐसा होना अशुभ होता है यह संकेत इस ओर इशारा करता है, कि पूजा के दौरान उस व्यक्ति से कोई गलती हुई है। इससे बचने के लिए पूरे मन से श्रद्धापूर्वक और एकाग्र होकर पूजा करनी चाहिए।



2- आंसू आना

पूजा के दौरान आंसू आना शुभ माना जाता है अगर किसी व्यक्ति को पूजा करते समय अचानक से आंसू आ जाए तो इसका मतलब है, कि उसे पूजा का फल मिलने वाला है। यह आपके जीवन में आने वाली सफलता की ओर इशारा करता है।



3- दीपक की लौ तेज होना

यदि पूजा करते समय अचानक से दीपक की लौ तेजी से उठने लगे तो यह इस ओर इशारा करता है, कि जल्द ही आपकी कोई मनोकामना पूरी होने वाली है और भगवान आपकी भक्ति से प्रसन्न है।



4- बार-बार उबासी आना

शकुन शास्त्र के अनुसार, अगर पूजा करते समय आपको बार- बार उबासी आ रही है तो यह
अशुभ संकेत की ओर इशारा करता है। इसका मतलब है, कि
आपको नेगेटिविटी ने घेरा हुआ है। इसलिए अपने विचारों की शुद्धता पर ध्यान दें।


- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Manojjha-BJP: RJD नेता मनोज झा का BJP पर निशाना: पद की जंग के नतीजे जल्द होंगे सामने

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता मनोज कुमार झा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (Manojjha-BJP: ) में नितिन गडकरी के प्रधानमंत्री पद के...

Haryana BJP Congress: बीरेंद्र सिंह ने कहा, मोदी का प्रचार भी नहीं बदल पाएगा जनता का मन

विधानसभा चुनावों (Haryana BJP Congress: )से पहले, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की स्थिति हरियाणा विधानसभा...

क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय ओज़ोन परत संरक्षण दिवस?: धरती के श्वास की रक्षा का संकल्प

आज, 16 सितंबर को, पूरी दुनिया राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस मना रही है। इस दिन का उद्देश्य ओज़ोन परत की रक्षा के महत्व...

Recent Comments