Monday, September 16, 2024
28.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTYogi-Akhilesh: योगी का अखिलेश पर पलटवार; कहा, सबके हाथ फिट नहीं होते...

Yogi-Akhilesh: योगी का अखिलेश पर पलटवार; कहा, सबके हाथ फिट नहीं होते बुलडोजर पर

Google News
Google News

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Yogi-Akhilesh: ) ने बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कड़ा पलटवार किया। अखिलेश यादव ने हाल ही में कहा था कि अगर 2027 में सपा की सरकार बनती है तो राज्य में चल रहे बुलडोजरों का रुख गोरखपुर (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृहनगर) की तरफ मोड़ दिया जाएगा। इस पर योगी आदित्यनाथ ने तंज कसते हुए कहा कि बुलडोजर चलाने के लिए दिल और दिमाग चाहिए, जो हर किसी के पास नहीं होता।

Yogi-Akhilesh: शिवपाल की तुलना भेड़ियों से

मुख्यमंत्री ने कहा, “बुलडोजर पर हर व्यक्ति के हाथ फिट नहीं हो सकते। इसके लिए क्षमता और दृढ़ संकल्प चाहिए। जो लोग दंगाइयों के सामने नाक रगड़ते हैं, वे बुलडोजर के सामने पस्त हो जाएंगे।” योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव की तुलना ‘भेड़ियों’ से करते हुए आरोप लगाया कि 2017 से पहले, सरकारी नौकरी के नाम पर ‘चाचा-भतीजा’ की जोड़ी वसूली करती थी। उन्होंने कहा, “जिस तरह इस समय कुछ आदमखोर भेड़िए अलग-अलग जनपदों में उत्पात मचा रहे हैं, वैसी ही स्थिति 2017 से पहले प्रदेश में थी। ये लोग उस समय तबाही मचाए हुए थे और उनके वसूली के एरिया भी बंटे हुए थे।”

‘टीपू भी सुलतान बनने के देख रहे सपने’

योगी आदित्यनाथ ने यह बयान उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा भर्ती प्रक्रिया के तहत नियुक्त 1334 अवर अभियंताओं, संगणकों, और फोरमैन कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद दिया। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले जो लोग प्रदेश में लूट-खसोट मचाए हुए थे, उनके सपने अब चकनाचूर हो चुके हैं। उन्होंने अखिलेश के उपनाम ‘टीपू’ का जिक्र करते हुए कहा, “आज जब उनके सपनों पर पानी फिर चुका है, तो अब टीपू भी सुलतान बनने के सपने देख रहे हैं।”

‘अखिलेश यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे’

मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। उन्होंने कहा, “इन लोगों की सपने देखने की आदत रही है, क्योंकि जब जनता ने उन्हें अवसर दिया था, तब उन्होंने युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया था।” योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर कहा कि बुलडोजर का इस्तेमाल उन्हीं के खिलाफ होगा जो प्रदेश में अराजकता और दंगों को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने 2017 से पहले उत्तर प्रदेश को लूट-खसोट का अड्डा बना रखा था, अब वे लोग कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

लेटेस्ट खबरों के लिए क्लिक करें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Haryana BJP Congress: बीरेंद्र सिंह ने कहा, मोदी का प्रचार भी नहीं बदल पाएगा जनता का मन

विधानसभा चुनावों (Haryana BJP Congress: )से पहले, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की स्थिति हरियाणा विधानसभा...

क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय ओज़ोन परत संरक्षण दिवस?: धरती के श्वास की रक्षा का संकल्प

आज, 16 सितंबर को, पूरी दुनिया राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस मना रही है। इस दिन का उद्देश्य ओज़ोन परत की रक्षा के महत्व...

Manojjha-BJP: RJD नेता मनोज झा का BJP पर निशाना: पद की जंग के नतीजे जल्द होंगे सामने

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता मनोज कुमार झा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (Manojjha-BJP: ) में नितिन गडकरी के प्रधानमंत्री पद के...

Recent Comments