Monday, March 10, 2025
21 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTरणदीप सुरजेवाला ने महायुति पर मुंबई और महाराष्ट्र के संसाधनों की लूट...

रणदीप सुरजेवाला ने महायुति पर मुंबई और महाराष्ट्र के संसाधनों की लूट का आरोप लगाया

Google News
Google News

- Advertisement -

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को सत्तारूढ़ महायुति पर मुंबई और महाराष्ट्र के कौशल और संसाधनों को लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने दलबदल के माध्यम से लोकतंत्र पर हमले का भी आरोप लगाया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव सुरजेवाला ने मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा, शिवसेना और राकांपा के गठबंधन महायुति पर निशाना साधते हुए कहा कि इसके शासन में बदमाशों को संरक्षण दिया जा रहा है और अपराधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘बॉलीवुड और मनोरंजन उद्योग को खुलेआम धमकियां दी गईं और नेताओं की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। क्या यह सत्ता में बैठे लोगों की सक्रिय या मौन मिलीभगत के बिना हो सकता है?’’ उन्होंने सत्तारूढ़ गठबंधन पर मुंबई और महाराष्ट्र में औद्योगिक क्रांति को नष्ट करने, नई परियोजनाओं, निवेश और नौकरियों को राज्य से बाहर भेजने का आरोप लगाया।

सुरजेवाला ने यह भी दावा किया कि मुंबई और महाराष्ट्र के कौशल और संसाधनों को ‘‘सत्तारूढ़ महायुति के रूप में छद्म आक्रमणकारी’’ लूट रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘महायुति द्वारा खड़ी की गई महंगाई’’ ने शहर और राज्य के लोगों के जीवन को नरक बना दिया है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

IND vs NZ Live Score: भारतीय टीम ने तीसरी बार जीती चैंपियंस ट्रॉफी, न्यूजीलैंड का फाइनल में फिर दिल टूटा

IND vs NZ Live Score: भारतीय टीम ने तीसरी बार जीती चैंपियंस ट्रॉफी, न्यूजीलैंड का फाइनल में फिर दिल टूटा भारतीय टीम ने रविवार को...

बदज़ुबान नेताओं का करें बहिष्कार ?

तनवीर जाफ़री भारत को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में जाना जाता है। लोकतंत्र एक ऐसी शासन प्रणाली है जिसमें लोग अपने...

Recent Comments