Monday, February 24, 2025
14.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAहिसार में हुआ विपक्ष के समक्ष कार्येक्रम, कहा बात करने आया हूँ,...

हिसार में हुआ विपक्ष के समक्ष कार्येक्रम, कहा बात करने आया हूँ, वोट मांगने नहीं

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: हिसार में पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की अध्यक्षता में विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम हुआ। कांग्रेसी कार्यकर्ता गुलाबी पगड़ी पहनकर कार्यक्रम में पहुंचे। हुड्‌डा ने हिसार को हरियाणा का दिल और राजनीति का केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि कोई नारे नहीं लगाएगा। हिसार के लोगों से उन्हें जो उम्मीद थी, उससे ज्यादा उनकी झोली में डाल दिया है। मैं आज वोट मांगने नहीं आया, कुछ कहने आया हूं और कुछ सुनने आया हूं।

2014 में हरियाणा पूरे देश में नंबर वन था। वो सरकार क्या है, जो चुने हुए नुमाइंदों पर विश्वास न करे। आज कहीं किसान मुआवजे के लिए धरना दे रहे हैं तो कहीं एयरपोर्ट को लेकर रास्ते की मांग हो रही है।

हिसार से मेरा व्यक्तिगत लगाव है। मेरी उम्र 76 साल हो गई है, दिल में एक टीस है। मैं आपसे इजाजत लेने आया हूं। एक टक्कर इस सरकार (BJP-JJP) से लेना चाहता हूं। क्या आप लोग साथ दोगे। यदि आपकी सरकार आ जाएगी तो आप क्या करोगे। यह आज लिखा लो, मैं तुम्हारा भला नहीं कर सकता तो कोई नहीं कर पाएगा। इस सरकार ने तमाशा किया हुआ है। नए नए पोर्टल बना रखे हैं। ये लोग सब खत्म कर देंगे।

हुड्‌डा ने कहा कि सरकार आने पर वह दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों को 100 गज के प्लाट देंगे। ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) पहली कैबिनेट मीटिंग में बहाल कर देंगे। यह कार्यक्रम विपक्ष आपके समक्ष है। अब एक ही नारा होगा, भाजपा-जजपा को भगाओ, कांग्रेस सरकार लाओ।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना पर एक ही नंबर पर कई फर्जी नंबर रजिस्टर्ड हुए है। 9 लाख 85 हजार फर्जी रजिस्ट्रेशन है, जो कि पहले ही इलाज से मर चुके हैं, या अस्पतालों में भर्ती थे। हरियाणा में 4121 कार्ड फर्जी है, उनके नाम से पैसे निकाले गए। आज बच्चा जन्म लेते ही कर्जदार बन गया। वहीं हरियाणा में पेपर लीक हो रहे हैं।

दीपेंद्र ने कहा कार्यक्रम में पहुंची आज की भीड़ बदलाव की लहर है। विकास दर में हरियाणा 17वें पायदान पर पहुंच गया है। निवेश दर में हरियाणा देशभर में सबसे पीछे है। हर घर में बेरोजगारों की फौज खड़ी कर दी। आज यह प्रदेश देश में किसान आंदोलन का पर्यायवाची बन गया है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

महिला की पहचान नाम से होगी या ‘तलाकशुदा’ से?

- सोनम लववंशी समाज में भाषा केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं है। यह सोच, संस्कार और व्यवस्था का दर्पण होती है। जब भाषा में...

वासुदेव अरोड़ा वार्ड नम्बर 37 के मतदाताओं की एक मात्र पंसद

समस्याओं का एक ही समाधान, तीर कमान तीर कामन फरीदाबाद। नगर निगम के वार्ड नम्बर 37 के र्निदलीय उम्मीदवार वासुदेव अरोड़ा को मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है उनके समर्थकों के तूफान की तेज हवाओं में बाकि सभी उम्मीदवारों की हवा निकल रही है। वार्ड नम्बर 37 में मतदाताओं की एकमात्र पंसद वासुदेव अरोड़ा हैं और वार्ड की जनता जान चुकि है कि समस्याओं का एक ही समाधान तीर कमान। वासुदेव अरोड़ा ने सैक्टर 9 के डोर टू डोर अभियान में मतदाताओं को कहा कि वह अपने वार्ड की सभी समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं और इन समस्याओं के समाधान के लिये 2 मार्च को आप मेरे चुनाव चिन्ह तीर कमान के सामने वाला बटन दबाकर मुझे नगर निगम में पार्षद के रूप में भेजें। समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि वासुदेव अरोड़ा पिछले 25 वर्षों से बिना किसी पावर के अपने वार्ड की समस्याओं का समाधान करते रहते है इसलिये आज हम सभी का कर्तव्य बनता है कि वासुदेव अरोड़ा की सेवाओं को सरकारी ताकत देकर अपने वार्ड के विकास को गति प्रधान करें। सैक्टर 9 में डोर टू डोर अभियान में हर घर से लोग उनको वोट देने का वादा करके उनके साथ समर्थन में उनके हक में वोट की अपील करने उनके साथ निकलते जा रहे थे और वहाँ के लोगों का कहना है कि बाकि नेता केवल वोट के समय नजऱ आते है लेकिन वासुदेव अरोड़ा हर समय उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं इसलिये इस बार उनके बहुत ही भारी मतों से एकतरफा जीत के साथ नगर निगम पंहुचायेंगें। वासुदेव अरोड़ा

Recent Comments