Monday, October 7, 2024
29.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTबेहद फायदेमंद है यह खट्टा मीठा फल, देता है अनगिनत फायदें

बेहद फायदेमंद है यह खट्टा मीठा फल, देता है अनगिनत फायदें

Google News
Google News

- Advertisement -

Kiwi Benefits: फल सेहत के लिए बेहद जरुरी होते है। हर फल के अपने फायदें है लेकिन आज हम आपको खट्टा मीठा फल कीवी (Kiwi) के बारें में बताएंगे। कीवी पुरे साल बाज़ारों में नज़र आता है। इसमें विटामिन, मिनरल और फाइबर का भंडार पाया जाता है। रोजाना कीवी (Kiwi) खाने से आपको क्या फायदें मिल सकते है आइए जानते है-

कीवी

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जिस तरह खुद का ध्यान रखना जरुरी है उसी तरह जरुरी है खान-पान। बीमार इंसान को सलाह दी जाती है कि वह ज्यादा से ज्यादा फलों का सेवन करें और अपनी डाइट में इन्हें शामिल करें ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि एक अकेला फल कितने गुणों से भरपूर है। हजारों रुपए की दवा एक तरफ और दूसरी तरफ अकेला कीवी। हरे और ब्राउन कलर का दिखने वाला यह फल आपकी सेहत के लिए रामबाण है। रोजाना कीवी (Kiwi) खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है जिससे न सिर्फ इम्यूनिटी (Immunity) को मजबूत बनाने में मदद मिलती है बल्कि इससे सुंदरता में भी निखार आता है। तो आइए जानते है कीवी खाने से शरीर को क्या फायदे होते हैं और कीवी खाना क्यों जरुरी है –

यह भी पढ़ें : MAKEUP TIPS : इस तरह करें मेकअप , देगा एकदम Natural Look

कीवी के फायदें

1 – ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखें- कीवी (Kiwi) हाई ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करता है। इसमें पोटेशियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है। जिन लोगों को बीपी की शिकायत रहती है उन्हें अपनी डाइट में कीवी जरूर शामिल करना चाहिए। रोजाना कीवी खाने से बीपी कंट्रोल में रहता है। जिससे स्ट्रोक और हार्ट अटैक के खतरे को भी कम किया जा सकता है।

कीवी

2 – प्लेटलेट्स बढ़ाए- जिन लोगों के शरीर में प्लेटलेट्स की कमी पाई जाती है उनके लिए भी कीवी (Kiwi) बेहद फायदेमंद होता है। डेंगू से समय कीवी की डिमांड काफी बढ़ जाती है। इसे खाने से शरीर में प्लेटलेट्स बढ़ने लगते हैं। इसलिए बदलते मौसम के प्रभाव से बचने के लिए कीवी जरूर खाना चाहिए।

कीवी

3 – इम्यूनिटी मजबूत – कीवी खाने से शरीर में विटामिन सी की मात्रा बढ़ती है। जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है। रोजाना कीवी खाने से विटामिन और मिनरल की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसके अलावा कीवी (Kiwi) में विटामिन बी12 की मात्रा भी होती है जो शरीर को मजबूत बनाने का काम करती है।

लेटेस्ट खबरों के लिए क्लिक करें : https://deshrojana.com/



- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

JAI RAM RAMESH: कांग्रेस ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर मंडराते तीन काले बादलों की चेतावनी दी

कांग्रेस ने रविवार को कहा(JAI RAM RAMESH: ) कि पिछले 10 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था में "बेहद हानिकारक आर्थिक रुझान" देखे गए हैं। कांग्रेस...

Naxalism पर वार, 9 महीनों में 202 माओवादी ढ़ेर, 700 से ज्यादा ने किया सरेंडर

केंद्रीय गृह मंत्रालय की रणनीति के कारण नक्सल (Naxalism) प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण सफलता मिल रही है। इस साल के पहले...

NIA ने जम्मू-कश्मीर समेत पांच राज्यों में की छापेमारी, जैश आतंकी गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में जम्मू-कश्मीर, असम, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश...

Recent Comments