Friday, February 21, 2025
22.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomePunjabChandigarhमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं कैबिनेट मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा करेगें पण्डित...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं कैबिनेट मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा करेगें पण्डित श्री राम शर्मा की प्रतिमा का अनावरण – डॉ मनजीत दहिया

Google News
Google News

- Advertisement -

चण्डीगढ़ / नई दिल्ली: 9 जनवरी: (प्रीति शर्मा)हरियाणा की प्रख्यात सामाजिक संस्था हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति रजि. के प्रदेशाध्यक्ष, पण्डित श्री राम शर्मा विचार मंच के वरिष्ठ सदस्य, संत शिरोमणि श्री गुरू रविदास विश्व महापीठ हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा ने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान निर्माण सभा के सदस्य पण्डित श्री राम शर्मा की आदमकद प्रतिमा का रोहतक में पंडित श्री राम शर्मा पार्क पुरानी जेल रोहतक में 15 जनवरी को अनावरण किया जायेगा। डॉ मनजीत दहिया ने बताया कि इस समारोह में अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति हो उसको लेकर पण्डित श्री राम शर्मा विचार मंच के अध्यक्ष डॉ अशोक दीक्षित व मंच से जुड़े पदाद्यिकारी / सदस्य लोगों को गांव-गांव निमंत्रण दे रहे है। उन्होंने बताया कि महान स्वतंत्रता सेनानी पण्डित श्री राम शर्मा की 7 फीट ऊँची 4 टन वजन वाली आदमकद प्रतिमा का अनावरण पण्डित श्री राम शर्मा पार्क नजदीक पुरानी जेल रोहतक में 15 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व कैबिनेट मंत्री डॉ अरविन्द कुमार शर्मा करेगें। हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं पण्डित श्री राम शर्मा विचार मंच के वरिष्ठ सदस्य डॉ मनजीत सिंह दहिया ने बताया कि मंच के अध्यक्ष डॉ अशोक दीक्षित के 21 दिनों के संघर्ष के बाद प्रतिमा स्थापित हुई थी। जिसमें कैबिनेट मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा ने प्रतिमा स्थापित करवाने के विषय में गहरी रूचि लेते हुए केवल 2 दिन में मुख्यमंत्री से प्रतिमा अनावरण की अनुमति दिलवाकर सराहनीय सहयोग दिया है जिसके लिए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ अरविन्द कुमार शर्मा बधाई के पात्र है। उन्होनंे बताया कि इस समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रख्यात समाज सेवी डॉ मनजीत सिंह दहिया भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ गांव-गांव जाकर 15 जनवरी को होने वाले अनावरण समारोह का निमंत्रण दे रहे है। डॉ मनजीत सिंह दहिया ने बताया कि पण्डित श्री राम शर्मा विचार मंच के अध्यक्ष डॉ अशोक दीक्षित व मंच के पदाद्यिकारियों के संघर्षो के कारण ही झज्जर लघु सचिवालय में पंडित श्री राम शर्मा की प्रतिमा स्थापित हुई और पण्डित जी के नाम से डाक टिकट जारी करवाई फिर बहादुरगढ़ में मैट्रो स्टेशन का नाम पण्डित श्री राम शर्मा के नाम पर रखा गया और यहीं नहीं 22 एकड़ में रोहतक की पुरानी जेल में उनके नाम से पार्क विकसित किया गया इसी पार्क में 28 अक्तूबर को स्थापित की गई प्रतिमा का अनावरण 15 जनवरी को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेगें। डॉ मनजीत सिंह दहिया ने बताया कि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पण्डित मोहन लाल बडोली, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, सांसद रामचंद्र जांगड़ा, सांसद रेखा शर्मा, विधायक मुकेश दत, जिला परिषद चेयर पर्सन मंजू हुडा आदि उपस्थित रहे। वही विनोद शर्मा, मुकेश भोगल, बिजेन्द्र फौजी, टोनी सरपंच, कैप्टन ऋषि प्रकाश, समाज सेवी डॉ रघबीर सिंह दहिया, समाजसेवी गौ सेवक मनोहर लाल चांदीवाल, रमेश ठेकेदार, रणधीर, सतीश गौतम सहित अनेक पण्डित श्री राम शर्मा विचार मंच के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पण्डित श्री राम शर्मा की प्रतिमा अनावरण समारोह का निमंत्रण दे रहे है और ज्यादा से ज्यादा संख्या में 15 जनवरी को रोहतक में आयोजित कार्यक्रम का संदेश दे रहे है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments