जालंधर (अश्विनी ठाकुर)
स्थानीय ट्रिनिटी कॉलेज, जालंधर में ट्रिनिटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के निदेशक रेव. फादर पीटर जी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बेहद खुशी की बात है कि ट्रिनिटी कॉलेज के एन.एस.एस. वॉलिंटियर दक्ष बांबा का चयन 26 जनवरी 2025 को दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस परेड कैंप के लिए हुआ है.।छात्र दक्ष बांबा ने यह उपलब्धि हासिल कर ट्रिनिटी कॉलेज और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। इस मौके पर जालंधर डायसिस के वित्त प्रशासक रेव. फादर जोस टी, रेव. फादर थॉमस किपर्थ (पूर्व वित्त प्रशासक), रेव फादर सुबिन, ट्रिनिटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के निदेशक रेव फादर पीटर कावामपुरम जी, ट्रिनिटी कॉलेज के सहायक निदेशक रेव फादर एंथोनी जोसेफ जी, ट्रिनिटी कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. अजय पराशर, ट्रिनिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. पूजा गबा, एन.एस.एस कार्यक्रम अधिकारी सहायक प्रो. करणवीर एवं सभी शिक्षकों ने प्रतिभावान छात्र दक्ष बांबा को बधाई दी।