पुरी(ओडिशा):पुरी के श्री शंकराचार्य गोवर्धन मठ के तत्वावधान में महोदधि (समुद्र) आरती का 19वां पर्व आयोजित होगा। 9 जनवरी को शाम 4 बजे ये कार्यक्रम आयोजित होने वाला है। इस बार महाकुंभ के समय ये आरती होने वाली है इसीलिए उम्मीद है कि लोग इस आरती को भी देखने के लिए आएंगे। घंटे की आवाज़ और वेद मंत्र की मांगलिक ध्वनि के बीच आरती के समय का दृश्य दिल को छू लेने वाला होगा। विश्व के कल्याण एवं शांति के लिए पुरी स्वर्गद्वार के सामने तट पर समुद्र आरती की जाएगी। पुरी गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य जगत गुरु निश्चलानंद सरस्वती के द्वारा ये आरती होने वाली है। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलेगी। महोत्सव में इस बार ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ होने वाली है क्योंकि इस बार देश और विदेश में रहने वाले बहुत लोग ओडिशा आने वाले हैं। भुवनेश्वर में 8 से 10 जनवरी में आयोजित होने वाला प्रवासी भारतीय सम्मेलन में सब शामिल होंगे और ये सबसे बड़ा कार्यक्रम है इसीलिए पुरी के इस कार्यक्रम में भी शामिल होने का अनुमान है।
इस कार्यक्रम में प्रफुल रथ,पूर्ण चंद्र खूंटीआ,प्रशांत कुमार आचार्य,मातृ प्रसाद मिश्र, गणेश्वर महासुआर, हेमचंद झा, विश्व शांति त्रिपाठी प्रमुख उपस्थित रहेंगे।
पुरी में 9 तारीख को होने वाली है महोदधि आरती,देखने के लिए दस हज़ार से ज़्यादा श्रद्धालु होंगे शामिल
- Advertisement -
- Advertisement -