Sunday, February 23, 2025
20.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTAsian Para Games 2023 : भारत को दूसरे दिन 3 स्वर्ण सहित...

Asian Para Games 2023 : भारत को दूसरे दिन 3 स्वर्ण सहित 17 पदक

Google News
Google News

- Advertisement -

Asian Para Games 2023 : मंगलवार का दिन एशियाई पैरा खेलों में भारत (INDIA in Asian Para Games 2023) के लिए मंगलकारी रहा। प्राची यादव (Prachi Yadav) पैरा कैनोइंग (पाल नौकायन) में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। उन्होंने लगातार दूसरे दिन देश के लिए पदक हासिल किया। भारत ने मंगलवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन स्वर्ण सहित 17 पदक जीते। इससे देश के पदकों की कुल संख्या 34 हो गई।

भारत ने सोमवार को खेलों (Asian Para Games 2023) के पहले दिन छह स्वर्ण सहित 17 पदक जीते थे। भारत नौ स्वर्ण, 12 रजत और 13 कांस्य के साथ चीन (155), ईरान (44) और उज्बेकिस्तान (38) के बाद तालिका में चौथे स्थान पर है। कैनोइंग वीएल2 वर्ग में सोमवार को रजत पदक जीतने वाली प्राची ने केएल2 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इन खेलों का दूसरा पदक हासिल किया।

Prachi Yadav
Prachi Yadav

दीप्ति जीवनजी (महिला टी20 400 मीटर) और नीरज यादव (पुरुष एफ54/55/56 चक्का फेंक) मंगलवार को अन्य स्वर्ण पदक विजेता थे। शरत शंकरप्पा मकनहल्ली (पुरुष टी13 5000 मीटर) भी शीर्ष स्थान पर थे। उनके पदक को कुल पदक में नहीं गिना गया था। कमर से नीचे लकवाग्रस्त 28 साल की प्राची ने केएल2 स्पर्धा में 500 मीटर की दूरी तय करने के लिए 54.962 सेकंड का समय लिया। इस वर्ग में एथलीट अपने हाथ और शरीर के ऊपरी हिस्से का इस्तेमाल कर खुद को आगे बढ़ाते हैं। वह ग्वालियर की रहने वाली हैं।

इसके बाद दीप्ति ने महिलाओं की टी20 श्रेणी की 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। बौद्धिक रूप से कमजोर एथलीटों की इस स्पर्धा में दीप्ति ने 56.69 सेकंड के साथ खेलों और एशियाई रिकॉर्ड कायम किया। माकनहल्ली ने दृष्टिबाधित धावकों द्वारा प्रतिस्पर्धा की गई 5000 मीटर दौड़ में 20:18.90 का समय लेकर जीत हासिल की। इस स्पर्धा में केवल दो खिलाड़ी थे इस लिए स्वर्ण पदक नहीं दिया गया।

एशियाई पैरालंपिक (Asian Para Games 2023) समिति की नियम पुस्तिका के तहत, तीन से कम प्रतिस्पर्धी होने पर पदक प्रदान करना तकनीकी प्रतिनिधि पर निर्भर है। भारतीयों ने पुरुषों ने एफ54/55/56 चक्का फेंक स्पर्धा में तीनों पदक जीते। जिसमें नीरज यादव ने 38.56 मीटर की एशियाई रिकॉर्ड दूरी के साथ स्वर्ण पदक जीता।

योगेश कथुनिया (42.13 मीटर) और मुथुराजा (35.06 मीटर) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। रवि रोंगाली (पुरुष एफ40 गोला फेंक), प्रमोद (पुरुष टी46 1500 मीटर), अजय कुमार (पुरुष टी64 400 मीटर) और सिमरन शर्मा (महिला टी12 100 मीटर) ने ट्रैक स्पर्धाओं से एक-एक रजत पदक जीता। राकेश भैरा ने पुरुषों की टी46 1500 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

पैरा निशानेबाजी में रुद्राक्ष खंडेलवाल और मनीष नरवाल ने पी1 पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता। जबकि रुबीना फ्रांसिस ने पी2 महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 श्रेणी में कांस्य पदक जीता। दिन के कांस्य पदक विजेताओं में प्राची के पति मनीष कौरव (पुरुषों की केएल3 डिंगी) भी शामिल हैं। उनके अलावा अशोक (पुरुषों की 65 किग्रा पावरलिफ्टिंग), गजेंद्र सिंह (पुरुषों की वीएल2 डोंगी) और एकता भयान (महिलाओं की एफ32/51 क्लब थ्रो) ने भी कांस्य पदक हासिल किया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

वासुदेव अरोड़ा वार्ड नम्बर 37 के मतदाताओं की एक मात्र पंसद

समस्याओं का एक ही समाधान, तीर कमान तीर कामन फरीदाबाद। नगर निगम के वार्ड नम्बर 37 के र्निदलीय उम्मीदवार वासुदेव अरोड़ा को मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है उनके समर्थकों के तूफान की तेज हवाओं में बाकि सभी उम्मीदवारों की हवा निकल रही है। वार्ड नम्बर 37 में मतदाताओं की एकमात्र पंसद वासुदेव अरोड़ा हैं और वार्ड की जनता जान चुकि है कि समस्याओं का एक ही समाधान तीर कमान। वासुदेव अरोड़ा ने सैक्टर 9 के डोर टू डोर अभियान में मतदाताओं को कहा कि वह अपने वार्ड की सभी समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं और इन समस्याओं के समाधान के लिये 2 मार्च को आप मेरे चुनाव चिन्ह तीर कमान के सामने वाला बटन दबाकर मुझे नगर निगम में पार्षद के रूप में भेजें। समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि वासुदेव अरोड़ा पिछले 25 वर्षों से बिना किसी पावर के अपने वार्ड की समस्याओं का समाधान करते रहते है इसलिये आज हम सभी का कर्तव्य बनता है कि वासुदेव अरोड़ा की सेवाओं को सरकारी ताकत देकर अपने वार्ड के विकास को गति प्रधान करें। सैक्टर 9 में डोर टू डोर अभियान में हर घर से लोग उनको वोट देने का वादा करके उनके साथ समर्थन में उनके हक में वोट की अपील करने उनके साथ निकलते जा रहे थे और वहाँ के लोगों का कहना है कि बाकि नेता केवल वोट के समय नजऱ आते है लेकिन वासुदेव अरोड़ा हर समय उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं इसलिये इस बार उनके बहुत ही भारी मतों से एकतरफा जीत के साथ नगर निगम पंहुचायेंगें। वासुदेव अरोड़ा

महिला की पहचान नाम से होगी या ‘तलाकशुदा’ से?

- सोनम लववंशी समाज में भाषा केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं है। यह सोच, संस्कार और व्यवस्था का दर्पण होती है। जब भाषा में...

नादान और नफरत करने वाले क्या जानें ‘उर्दू की मिठास’

तनवीर जाफ़री                                 आपने छात्र जीवन में उर्दू कभी भी मेरा विषय नहीं रहा। हाँ हिंदी में साहित्य रत्न होने के नाते मेरा सबसे प्रिय...

Recent Comments