Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeSPORTSCricketIND vs ENG : रोहित और गेंदबाजों ने की सेमीफाइल की राह...

IND vs ENG : रोहित और गेंदबाजों ने की सेमीफाइल की राह आसान

Google News
Google News

- Advertisement -

CWC 2023 : वर्ल्ड कप 2023 में भारत का विजय रथ बढ़ चुका है। इंग्लैंड के खिलाफ (IND vs ENG) मुकाबला भी भारत ने जीत लिया है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया। जीत के नायक कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और गेंदबाज रहे। पहले मुश्किल समय में रोहित ने शानदार बल्लेबाजी की। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने भी 49 रन का योगदान दिया। इसके बाद मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने कातिलाना गेंदबाजी की। भारत इस जीत के सेमी फाइनल के काफी करीब पहुंच गया है।

IND vs ENG : क्या रहा भारत का स्कोर

 Indian captain Rohit Sharma celebrates his fifty during the Cricket World Cup 2023 match between India and England
Lucknow: Indian captain Rohit Sharma celebrates his fifty during the Cricket World Cup 2023 match between India and England

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 230 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहतर रही। हालांकि, 30 के बाद विकेट का ढहना शुरू हुआ। एक-एक कर 11 खिलाड़ी लक्ष्य से 100 रन पहले ही पवेलियन लौट गए। मेहमान टीम 34.5 ओवर में 129 रन पर ढेर हो गई। लियाम लिविंगस्टोन को छोड़ दें तो बाकी 20 रन के नीचे ही रहे। लिविंगस्टोन ने सर्वाधिक 27 रन बनाए।

IND vs ENG : प्वाइंट टेबल में कहां पहुंचा भारत?

Virat Kohli celebrates the wicket of England's Adil Rashid by India's Mohammed Shami during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between India and England
Lucknow: India’s Virat Kohli celebrates the wicket of England’s Adil Rashid by India’s Mohammed Shami during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between India and England

इस जीत से भारत के 12 अंक हो गए हैं। छह मैच में सभी जीतकर टीम प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। इंग्लैंड लगभग सेमी फाइनल से बाहर हो गया है। उसके छह मैचों में सिर्फ दो अंक हैं। वह अंतिम स्थान पर है। भारत की बड़ी जीत से उसने अपने रन-रेट को भी ठीक कर लिया है। वह अब टॉप पर काफी मजबूती से बना हुआ है।

रोहित शर्मा ने कितने रन बनाए?

Rohit Sharma and KL Rahul
Rohit Sharma and KL Rahul

आज के मैच में पहली पारी के हीरो रोहित शर्मा रहे। उन्होंने मुश्किल समय में  87 रन की पारी खेली। लोकेश राहुल ने भी 39 रन का अहम योगदान दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 91 रन जोड़े। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने कमान संभाली। उन्होंने लगभग अंतिम समय तक पैर जमाए रखा। वे 49 रन पर आउट हुए। इंग्लैंड के लिए डेविड विली (तीन विकेट) ने शानदार गेंदबाजी की। क्रिस वोक्स को भी दो विकेट मिले। आदिल राशिद ने भी 35 रन पर दो विकेट लिए।

क्या हुआ इंग्लैंड टीम के साथ?

Indian and England players walk off the ground after India won the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match against England
Lucknow: Indian and England players walk off the ground after India won the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match against England

लक्ष्य का पीछा करने उतरे इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। टीम ने 10वें ओवर में 39 रन तक ही चार विकेट गंवा दिए। जॉनी बेयरस्टो और डेविड मलान ने पहले विकेट के लिए 30 रन जोड़े। बुमराह ने मलान को बोल्ड किया। फिर अगली गेंद पर जो रूट को पगबाधा किया। शमी ने इसके बाद बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो को आउट किया। कुलदीप यादव ने जोस बटलर को बोल्ड किया। इंग्लैंड का स्कोर अब पांच विकेट पर 52 रन था। मोईन अली और लिविंगस्टोन ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने कुछ देर विकेटों के पतझड़ पर विराम लगाया। लेकिन रोहित ने शमी की वापसी कराई। उन्होंने पहली ही गेंद पर मोईन को पवेलियन भेजा।

World Cup 2023 Point Table

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Rail Accident: जबलपुर स्टेशन के पास ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे

मध्य प्रदेश में जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस के दो डिब्बे शनिवार सुबह पटरी से उतर गए। रेलवे के एक अधिकारी ने...

Brij Bhushan: बृजभूषण ने विनेश और बजरंग को ‘खलनायक’ बताया

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता बृजभूषण शरण सिंह(Brij Bhushan: ) ने शनिवार को कांग्रेस नेताओं और पहलवान...

Vinesh- Bajrang: पहलवानों के कांग्रेस में शामिल होने से खेल राजनीति का मुद्दा बना

शुक्रवार को पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया(Vinesh- Bajrang: ) के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा नेता...

Recent Comments