Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeELECTIONUP nikay chunav 2023 : नगर निकाय चुनाव के लिए संकल्प पत्र...

UP nikay chunav 2023 : नगर निकाय चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी करेगी भाजपा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Google News
Google News

- Advertisement -

गोरखपुर मंडल के चारो जिलों को मिलाकर एक नगर निगम, 7 नगर पालिका व 44 नगर पंचायतों के चुनाव में बीजेपी का परचम फहराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक के बाद एक पांच बैठकें कीं।

  • कहा, कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दे पर दोहराना है विधानसभा चुनाव का शानदार प्रदर्शन
  • मंडल के सभी जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर निकाय चुनाव की तैयारियों का जाना हाल
  • गोरखपुर मंडल के 52 निकायों में प्रचंड जीत के लिए मुख्यमंत्री ने दिए टिप्स

देश रोजाना ब्यूरो

गोरखपुर मंडल के चारो जिलों को मिलाकर एक नगर निगम, 7 नगर पालिका व 44 नगर पंचायतों के चुनाव में बीजेपी का परचम फहराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक के बाद एक पांच बैठकें कीं। इनमें से जिलेवार चार बैठक पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय रानीडीहा में हुई जबकि गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र की बैठक सिविल लाइंस स्थित आशीष मैरेज हाल (गोरखपुर क्लब परिसर) में हुई।

सभी बैठकों में सीएम योगी ने अब तक हुई चुनावी तैयारियों का हाल जाना और जीत के लिए जरूरी टिप्स दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारे पास कानून व्यवस्था और विकास का बेहद मजबूत आधार है। इसलिए सिर्फ हर निकाय प्रमुख पद पर ही जीत दर्ज करने पर ही केंद्रित नहीं होना है बल्कि सभी निकायों में भाजपा के स्पष्ट बहुमत का बोर्ड बनवाने पर भी गंभीरता से ध्यान देना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के लिए भी भाजपा संकल्प पत्र जारी करेगी। उन्होंने सभी भाजपा प्रत्याशियों को विजय हासिल करने की शुभकामनाएं भी दीं।

दोपहर एक बजे से शुरू बैठकों की श्रृंखला में मुख्यमंत्री ने एक-एक घण्टे कुशीनगर, महराजगंज, देवरिया और गोरखपुर जिलों के नगर निकायों में अब तक हुई चुनावी तैयारियों की जिलेवार चुनाव संचालन समिति के लोगों विस्तार से जानकारी ली। ये सभी बैठकें भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर हुईं।

इन बैठकों के बाद सीएम आशीष मैरेज हाल में पांचवीं बैठक करने पहुंचे। यह बैठक गोरखपुर नगर निगम चुनाव पर केंद्रित रही। बैठकों में प्रत्याशियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने के बाद सीएम योगी ने कहा कि इस बार के नगर निकाय चुनाव में आपके साथ भाजपा की डबल इंजन सरकार की ताकत है। इस चुनाव में एक और इंजन जोड़कर हर निकाय क्षेत्र में ट्रिपल इंजन सरकार का गठन करना है।

जनता के बीच यह संदेश स्पष्ट होना चाहिए कि ट्रिपल इंजन सरकार विकास और जनकल्याण को बुलेट ट्रेन की रफ्तार देने की गारंटी होगी। उन्होंने कहा कि सभी निकायों में अभूतपूर्व विकास कार्यों व जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों की वृहद सूची है। जन संवाद स्थापित कर सरकार की उपलब्धियों को परिणाम में परिलक्षित करने की जिम्मेदारी से हर एक कार्यकर्ता को जुड़ना होगा।

कानून व्यवस्था और विकास ही मुद्दा
बैठकों में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि चुनाव में मजबूत कानून व्यवस्था और बिना भेदभाव विकास, जनकल्याण ही मुद्दा होगा। हमें सिर्फ इस पर ही ध्यान देना है। सुरक्षा के माहौल में खूब विकास हो रहा है और सभी पात्रों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। यह जनता खुद देख रही है।

कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दे के साथ जनता के बीच बने रहना है।

निकायों में और विकास लाएगा कमल निशान
सीएम योगी ने कहा कि चुनाव के दौरान लोगों को यह बताएं कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार ने क्या किया है और क्या कर रही है? यह संदेश स्पष्ट होना चाहिए कि कमल निशान जीतेगा तो और विकास लेकर आएगा। एक-एक योजना की उपलब्धि सब तक पहुंचनी चाहिए।

विधानसभा चुनाव में गोरखपुर मंडल का परिणाम रहा शत प्रतिशत, अब निकाय की बारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में मौजूद लोगों में जोश भरते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में गोरखपुर मंडल का परिणाम करीब शत प्रतिशत रहा। कार्यकर्ताओं के परिश्रम और केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों के बल पर अब निकाय चुनाव में भी इसी तरह का परिणाम आएगा। हर निकाय में चेयरमैन और बहुमत का बोर्ड भी भाजपा का बनाना है। जनहित में ऐसा होना जरूरी भी है। इसलिए सभी को बिना रुके, बिना थके, बिना डिगे सतत अपने लक्ष्य के प्रति आगे बढ़ते रहना है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Vinesh- Bajrang: पहलवानों के कांग्रेस में शामिल होने से खेल राजनीति का मुद्दा बना

शुक्रवार को पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया(Vinesh- Bajrang: ) के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा नेता...

भाजपा के सामने संकट, डैमेज कंट्रोल करे या बागियों को मनाएं

भाजपा के सूची जारी करते ही जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में फूटा असंतोष का बुलबुला यह बताने को काफी है कि भाजपा को इस बार...

कैसा समाज चाहिए? यह हमें ही तय करना होगा

भीड़ का कोई चेहरा नहीं होता है। भीड़ हिंदू, मुसलमान, सिख या ईसाई नहीं होती है। भीड़ बस भीड़ होती है जिसमें शामिल प्रत्येक व्यक्ति एक...

Recent Comments