Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeUPदिवंगत भाजपा विधायक के घर पहुंचकर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

दिवंगत भाजपा विधायक के घर पहुंचकर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

Google News
Google News

- Advertisement -

दिवंगत भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके पैतृक गांव ढकिया परवेजपुर पहुंचे। सीएम योगी ने यहां मानवेंद्र सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान दिवंगत बीजेपी विधायक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बता दें कि लिवर की बीमारी से ग्रस्त ददरौल से बीजेपी विधायक मानवेंद्र सिंह का पांच जनवरी को दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया था।

विधायक के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार दोपहर ढकिया परवेजपुर गांव पहुंचे। सीएम योगी ने मानवेंद्र सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावपूर्ण नमन किया। इसके बाद दिवंगत विधायक के बड़े बेटे अरविंद सिंह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक मानवेंद्र सिंह हमारे परिवार के सदस्य थे। उनके निधन से बीजेपी परिवार को अपूर्णनीय क्षति हुई है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री को अपने बीच देख परिजन भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें ढांढस बंधाया। करीब 30 मिनट यहां रुकने के बाद सीएम योगी बरेली के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए गांव में अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था रही। जिले के सभी जनप्रतिनिधि और भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

AAP Sunita: सुनीता केजरीवाल ने कहा, मोदी जी केजरीवाल से डरे हुए हैं

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सुनीता केजरीवाल (AAP Sunita: )ने शनिवार को लोगों से आम आदमी पार्टी (आप) को वोट देने का...

Haryana BJP: भाजपा का एक और नेता ने छोड़ा साथ

हरियाणा में भाजपा(Haryana BJP: ) को एक और झटका लगा है। पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।...

Brij Bhushan: बृजभूषण ने विनेश और बजरंग को ‘खलनायक’ बताया

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता बृजभूषण शरण सिंह(Brij Bhushan: ) ने शनिवार को कांग्रेस नेताओं और पहलवान...

Recent Comments