Tuesday, February 4, 2025
16.3 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaअयोध्या में उत्तर प्रदेश की विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं का संगम

अयोध्या में उत्तर प्रदेश की विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं का संगम

Google News
Google News

- Advertisement -

अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रामनगरी में उत्तर प्रदेश समेत समूचे देश की सांस्कृतिक विधाओं का संगम हो रहा है। इस क्रम में मकर संक्रांति (15 जनवरी) से कई नए आयोजन भी होंगे। एक तरफ रामकथा पार्क में देवकी नंदन ठाकुर की कथा का आगाज होगा तो राम की पैड़ी, धर्मपथ, तुलसी उद्यान, सर्किट हाउस के पास, राज सदन, साकेत कॉलेज आदि स्थानों पर दर्शक फरुवाही, भजन, बधावा लोकनृत्य, अवधी लोकगायन आदि से जुड़ी सांस्कृतिक गतिविधियों से परिचित होंगे। नव्य-दिव्य व भव्य अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ ही यह आयोजन सांस्कृतिक अयोध्या की नई थीम से परिचित कराएगा।

मथुरा के महराज देवकीनंदन ठाकुर की होगी कथा
रामकथा पार्क में 15 जनवरी से प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की कथा होगी। 23 जनवरी तक चलने वाली कथा सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रामकथा का आठ जनवरी से निरंतर आयोजन किया जा रहा है। 70 दिनों तक चलने वाले रामकथा में हर सप्ताह अलग-अलग कथा वाचक रामकथा का श्रवण कराएंगे। 8 से 14 जनवरी तक चिन्मयानंद बापू ने रामभक्तों के समक्ष रामकथा की।

देश के अन्य राज्यों की भी प्रस्तुति देख सकेंगे अयोध्यावासी
रामनगरी में समूचा भारत उमड़ पड़ा है। इस निमित्त सोमवार को राम की पैड़ी पर देश के अनेक राज्यों के लोग भी अपनी प्रस्तुति देंगे। राम की पैड़ी पर महाराष्ट्र के शैलेष भागवत शहनाई वादन करेंगे। महाराष्ट्र के हर्ष वर्धन की सारंगी और दिल्ली के शाश्वत मंडल भजन से श्रीराम के चरणों में अपनी हाजिरी लगाएंगे। अनुज मिश्र का कथक, ज्योति श्रीवास्तव ओडिशी नृत्य, अंजना झा व सुरभि शुक्ला कथक पर प्रस्तुति देंगी। मीनू ठाकुर राम की पैड़ी पर कुचिपुड़ी नृत्य से दर्शकों को भाव-विभोर करेंगी।

धर्मपथ, बिड़ला धर्मशाला, राज सदन, पराग डेयरी, सर्किट हाउस समेत अनेक स्थानों पर होंगे आयोजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों को कराने का दिशा-निर्देश दिया था। इस क्रम में मकर संक्रांति (15 जनवरी) को साकेत पेट्रोल पंप के समीप बस्ती के शशिकांत दुबे का भजन और अयोध्या के शीतला प्रसाद वर्मा का फरुवाही लोकनृत्य होगा। धर्मपथ पर अयोध्या के ही राजेश गौड़ का कहरवा लोकनृत्य होगा। गोंडा की श्वेता सिंह भजन व लोकगीत प्रस्तुत करेंगी। रामघाट हाल्ट पर रमा प्रजापति बधावा लोकनृत्य से रूबरू कराएंगी तो मानवेंद्र दास-मानस दास भजन की गंगा में डुबकी लगवाएंगे। धरमपथ पर कई अन्य कलाकारों की ओऱ से प्रस्तुति दी जाएगी। साकेत कॉलेज के पास सुल्तानपुर के दयाशंकर पांडेय का अवधी लोकगायन तो प्रकृति यादव का लोकनृत्य होगा। पराग डेयरी पर मुकेश कुमार की फरुवाही लोकनृत्य की प्रस्तुति देखने को मिलेगी। तुलसी उद्यान मंच पर झांसी के सीताराम कुशवाहा का भजन और जौनपुर के अशोक कुमार का लोकगायन होगा। प्रयागराज के ओमप्रकाश शर्मा शहनाई वादन करेंगे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

गांव में विकास के लिए सड़क जरूरी  Village News Hindi

हेमा रावल01 फरवरी को प्रस्तुत केन्द्रीय बजट में ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) और अन्य ग्रामीण सड़क परियोजनाओं...

विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के प्रयास लाए रंग, घरौंडा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नाम होगा देवी अहिल्या होल्कर विद्यालय

*क्षेत्र की लंबे समय से थी मांग, विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों से विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जारी किए आदेश*करनाल, 4 फरवरी- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री...

क्रेडिट कार्ड जेनरेट कराने का झांसा देकर साइबर फ्रॉड करने के मामले में साइबर थाना NIT की टीम ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार,

फरीदाबाद- पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा शहर में साइबर अपराध पर कार्यवाही के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत थाना साइबर NIT की पुलिस...

Recent Comments