Wednesday, March 12, 2025
31.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeUPदादी को कुर्सी से उठाया तो भड़का दूल्हा, निकाह के 5 घंटे...

दादी को कुर्सी से उठाया तो भड़का दूल्हा, निकाह के 5 घंटे बाद ही तलाक

Google News
Google News

- Advertisement -

बुलंदशहर के औरंगाबाद में दूल्हे की दादी से कुर्सी मांगने पर शुरू हुआ हंगामा इतना बढ़ गया कि पांच घंटे में ही शादी टूट गई। गुस्साए दूल्हे और उसके भाई ने दुल्हन पक्ष के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दे डाली। इससे नाराज होकर दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि दुल्हन पक्ष ने दूल्हे समेत बारातियों को बंधक बना लिया।

कुबूल, कुबूल, कुबूल का जश्न शनिवार रात एक बजे तलाक…तलाक…तलाक के साथ खत्म हो गया। दुल्हन पक्ष ने दूसरे पक्ष से शादी का खर्चा वसूलकर बरातियों को मुक्त कर दिया। बुलंदशहर के औरंगाबाद की निवासी एक युवती का निकाह दिल्ली के सीमापुरी निवासी युवक से तय हुआ था। शनिवार रात करीब आठ बजे मौलवी ने दूल्हा-दुल्हन का निकाह कराया, जिसे दोनों ने कबूल किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात करीब साढ़े दस बजे दूल्हे की दादी मैरिज हॉल में कुर्सी पर बैठी हुई थीं। इसी बीच एक युवक वहां पहुंचा और दादी को कुर्सी से उठने के लिए कहने लगा। इससे नाराज दादी ने युवक के साथ अभद्रता की और खुद को गोली मारने की धमकी दे डाली।

भड़का दूल्हा पक्ष, दुल्हन को जान से मारने की दी धमकी

जब दूल्हे और उसके भाई को दादी को कुर्सी से उठाने का पता लगा तो वे आग बबूला हो गए। जिसके बाद उन्होंने दुल्हन और उसके परिजनों से अभद्रता शुरू कर दी। जब दुल्हन पक्ष ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो दूल्हे ने दिल्ली पहुंचकर दुल्हन को जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद नाराज दुल्हन ने निकाह करने से ही इन्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें : जानलेवा हमले के आरोपी ने पुलिसकर्मी को गोली मारने की दी धमकी

दुल्हन पक्ष ने मैरिज होम पर जड़ा ताला

मामला बढ़ता देख दुल्हन पक्ष ने मैरिज होम के मेन गेट पर ताला लगा दिया और दूल्हे समेत सभी बारातियों को बंधक बना लिया। इसके बाद दुल्हन से तलाक लेने और शादी का खर्च देने की मांग की गई। सूचना पर पूर्व चेयरमैन अख्तर मेवाती मौके पर पहुंचे और वर पक्ष से समारोह में खर्च की गई रकम चुकाने को कहा। काफी जद्दोजहद के बाद दूल्हे पक्ष ने पैसे लौटा दिए और दुल्हन को तलाक दे दिया। इसके बाद बारात को बंधन मुक्त कर दिया गया।

शिकायत मिलने पर की जाएगी जांच

एएसपी नगर अनुकृति शर्मा का कहना है कि किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है। यदि कोई शिकायत मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

खबरों के लिए जुड़े रहें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

होली से पहले सीएम योगी ने 1.86 करोड़ परिवारों को दिया बड़ा तोहफा

- उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी के रूप में सीधे बैंक खातों में भेजी गई 1890 करोड़ रुपए की धनराशि**- लखनऊ में मुख्यमंत्री ने...

Recent Comments