Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaकोराना वैक्‍सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों को नोबेल

कोराना वैक्‍सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों को नोबेल

Google News
Google News

- Advertisement -

नोबेल पुरस्कारों की घोषणा सोमवार से शुरू हो गई है। घोषणा के पहले दिन कोरोना रोधी टीके का फार्मूला तैयार करने वाले वैज्ञानिक कैटालिन कारिको डू वीजमैन को चिकित्सा के क्षेत्र में पुरस्कार देने की घोषणा हुई है।

इन दोनों वैज्ञानिकों ने कोविड-19 के खिलाफ प्रभावी एमआरएनए तकनीक के टीके विकसित कि,जिनके जरिए कोरोना जैसी महामारी के दौर में अपने प्रतिरक्षण तंत्र को हम मजबूत रख पाए। नोबेल असेंबली के सचिव थॉमस पर्लमैन ने पुरस्कार की घोषणा की है,उनके मुताबिक जब उन्होंने दोनों वैज्ञानिकों को इस पुरस्‍कार के बारे में बताया तो वे खबर सुनकर काफी खुश हुए।

तो वहीं मंगलवार को भौतिक क्षेत्र में, बुधवार को रसायन विज्ञान और गुरुवार को साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी,आने वाले दिनों में नोबेल शांति पुरस्कार और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में पुरस्कारों का ऐलान भी होगा।

 नोबेल पुरस्कार जीतने वाले को दस लाख डॉलर यानी करीब आठ करोड़ रुपए का नगद इनाम दिया जाता है, यह राशि पुरस्कार के संस्थापक और स्वीडन के आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की छोड़ी हुई वसीयत से दी जाती है।

1901 में नोबेल पुरस्कार की शुरुआत से 2023 तक चिकित्सा के क्षेत्र में 227 लोगों को इससे सम्मानित किया जा चुका है, इस साल अलग-अलग क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के लिए 351 उम्मीदवार है, अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल की 27 नवंबर 1985 को लिखी गई,वसीयत के मुताबिक यह पुरस्कार दिया जाता है।

अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल ने निर्माण क्षेत्र में इस्तेमाल होने के लिए 20 से ज्यादा देशों में डायनामाइट की फैक्ट्रियां खोली थी इसका गलत इस्तेमाल होता देख,उन्होंने अपनी संपत्ति से यह पुरस्कार देने की घोषणा की ।227 लोगों को अब तक चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिल चुका है, वहीं 351 लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में नोबेल की दावेदारी पेश की है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments