Thursday, October 17, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaकांग्रेस मनाएगी भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ

कांग्रेस मनाएगी भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ

Google News
Google News

- Advertisement -

कांग्रेस युवराज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को एक साल हो चुका है और इसकी पहली वर्षगांठ पर कांग्रेस ने यह फैसला किया है कि वह सात सितंबर को पूरे देश में जिला स्तर पर पदयात्रा निकलेगी। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सभी प्रदेश अध्यक्षों को खत भी लिखा है और कहां है कि हर जिले में शाम पांच से छ: बजे तक पदयात्रा निकाली जाए। पार्टी सभी जिलों में भारत जोड़ो सम्मेलन भी आयोजित करने वाली है। गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सात सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया था।

लगभग 150 दिनों की इस पदयात्रा में 4080 किलोमीटर लंबी यात्रा की गई थी। इस दौरान कांग्रेस युवराज राहुल गांधी 12 राज्यों और कई केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरते हुए जम्मू कश्मीर पहुंचे थे। श्रीनगर में भारी बर्फबारी के बीच 19 जनवरी को कांग्रेस की भारत जोड़ा यात्रा समाप्त हुई थी। राहुल गांधी ने 275 से भी ज्यादा बार पैदल चलते हुए बातचीत और 100 से ज्यादा बातचीत बैठकर की थी।


कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का असर कुछ राज्‍यों के विधानसभा चुनाव पर भी देखने को मिला था लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या अब भी राहुल गांधी की देशभर में की गई भारत जोड़ो यात्रा का असर प्रभावित है। और क्‍या कांग्रेस इस बार के कुछ राज्‍यों के विधानसभा चुनाव और आने वाले लोकसभा चुनाव में अपनी साख जमा पाएगी। हालांकि पिछले कुछ वक्‍त में कांग्रेस युवराज का असर तो देखने को मिला है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Yadav-INDIA-Elections:  तेजस्वी यादव ने कहा, हम सभी चुनाव जीतने की कोशिश करेंगे

पूर्व बिहार के उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी(Yadav-INDIA-Elections:  ) यादव ने मंगलवार शाम कहा कि INDIA गठबंधन सभी चुनावों में जीतने की कोशिश करेगा...

Karnataka-gaming kharge: गेमिंग क्षेत्र 2.5 लाख नौकरियां पैदा कर सकता है: खड़गे

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक(Karnataka-gaming kharge: ) खड़गे ने गेमिंग उद्योग में बढ़ती रोजगार संभावनाओं और इसे एक नियामक ढांचा प्रदान करके अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक...

हार के बाद भी कांग्रेसियों ने नहीं सीखा एकता का सबक

संजय मग्गूहरियाणा चुनाव हारने के बाद भी कांग्रेस का संकट कम होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। कांग्रेस के सामने सबसे बड़ा संकट पार्टी...

Recent Comments