Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTसत्येंद्र जैन की बिगड़ी हालत

सत्येंद्र जैन की बिगड़ी हालत

Google News
Google News

- Advertisement -

 आम आदमी पार्टी के सत्येंद्र जैन जो दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता है।  गुरुवार  यानी आज सुबह अचानक तिहाड़ जेल के वॉशरूम में फिसलकर गिर पड़े थे। वही आनन फानन में उन्हें सुबह दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया । वही  दोपहर करीब 12 बजे उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें लोक नारायण जय प्रकाश अस्पताल (LNJP) में शिफ्ट किया गया है। जिनको हालत गंभीर होने के चलते उन्हें फिलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

वही तिहाड़ के कुछ  अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 6 बजे सत्येंद्र जैन तिहाड़ की जेल नंबर 7 के मेडिकल इंस्पेक्शन रूम के बाथरूम में फिसलकर गिर पड़े। यहां उन्हें कमजोरी की शिकायत के बाद ऑब्जर्वेशन में रखा गया था।  वही शुरुआती जांच में उनके अंग ठीक से काम कर रहे थे, लेकिन जैन ने पीठ, बाएं पैर और कंधे में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। दरअसल आपको बता दे कि एक हफ्ते में यह तीसरी बार  हुआ है, जब जैन को अस्पताल लाया गया है। इससे पहले 22 मई को उन्हें दिल्ली के ही सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments