देश रोज़ाना: हरियाणा के रोहतक में नगर निगम के सभी कर्मचारियों ने 25 से 29 सितंबर तक भूख हड़ताल पर रहने का फैसला लिया है। नगर निगम कर्मचारियों ने यह बड़ा फैसला नगर पालिका के आवाह्न पर लिया है। सभी कर्मचारी आज पूरा दिन भूख हड़ताल पर रहेंगे। साथ ही नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। साथ ही सभी कर्मचारियों ने एक बड़ी रैली का ऐलान भी किया है।
15 अक्टूबर को सभी नगर निगम कर्मचारियों ने एक बड़ी रैली निकालने का फैसला लिया है। नगर निगम के कर्मचारियों का कहना है कि उनकी सभी मांग जायज है और इन मांगों को सरकार को पूरा करना होगा। नहीं तो सरकार इसकी जिम्मेवार होगी। इस रैली में फरीदाबाद से भी नगर निगम कर्मचारी शामिल होंगे। सभी कर्मचारी मिलकर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करेंगे।
झज्जर नगर पालिका, बहादुरगढ़ नगर पालिका तथा दादरी नगर पालिका के कर्मचारी अपनी-अपनी पालिकाओं से बाइक पर सवार होकर रोहतक पहुंचेंगे। क्रमिक भूख हड़ताल को हटाए गए ठेके के कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते आए हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
निगम कर्मचारियों की मांगें
छटनिग्रस्त कर्मचारियों को डयूटी पर लेकर रोल पर करने, फायर विभाग को शहरी स्थानीय निकाय विभाग में शामिल करने, अनुबंधित कर्मचारियों, मैन पावर के ठेकों व वर्कआउट सोर्स, ऑपरेशनल एन्ड मेंटेनेंस, डोर-टू-डोर, पार्ट 1 व पार्ट-2, दैनिक वेतनभोगी, डीसी रेट पर लगे सभी सफाई व सीवर कर्मचारियों, फायर मैनों व ड्राइवरों व ग्रुप सी व डी के कर्मचारियों को एक कलम से पक्का करने, पक्का करने तक सभी भत्तों सहित समान काम-समान वेतन देने, 2063 फायर ऑपरेटर कम ड्राइवरों की भर्ती पर रोक लगाओ, क्लर्कों को 35 हजार 400 रुपये ग्रेड पे देने वह ग्रुप डी के कर्मचारियों को 29 हजार 100 रुपये ग्रेड पे देने तथा सहायक सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक, वरिष्ठ सफाई निरीक्षक व जेई की वेतन विसंगति दूर करो, डिमिनेशन कॉडर में शामिल पदों को बहाल करो, माली, बेलदार, मेशन, ट्यूबवैल ड्राइवर व हेल्पर चौकीदारों व्हीकल ड्राइवरों को तेल साबुन दो, विभिन्न पालिकाओं परिषदों निगमो व फायर विभाग के कर्मचारियों को नियम व शर्तों में ढील देकर 6 सितंबर 2019 के पत्र अनुसार विभाग के रोल पर करने, पालिका, परिषद, निगम में सैनिटेशन स्टाफ व ग्रुप सी वेडिंग तथा फायर विभाग में कर्मचारियों के नए पदसृजित करने, फायर कर्मियों को 1 हजार रुपये जोखिम भत्ता देने तथा सफाई कर्मचारियों को 1 हजार रुपये स्वच्छता प्रोत्साहन राशि देने के स्थान पर जोखिम पूर्ण कार्य करने वाले सभी पालिका कर्मचारियों को 5 हजार रुपये जोखिम भत्ता देने सहित अन्य मांग रखी।