Friday, March 14, 2025
23 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadफरीदाबाद पुलिस की एक और सफतला , 10 लाख के फोन चोरी...

फरीदाबाद पुलिस की एक और सफतला , 10 लाख के फोन चोरी करने वाला गिरोह हुआ गिरफ्तार ?

Google News
Google News

- Advertisement -

आरोपियों ने पल्ला, सराय, कोतवाली और बल्लभगढ़ एरिया मे करीब 10 चोरी की वारदातो को दिया था अनजाम।

फरीदाबाद- डीसीपी हेमेंन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराधिक मामलो में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत एसीपी क्राइम अमन यादव के मार्ग दर्शन में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 प्रभारी जोगिन्द्र सिंह की टीम ने चोरी की वारदतो को अंजाम देने वाले गिरोह के 4 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

एसीपी क्राइम अमन यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में रोज मोहम्मद(21), अम्बे उर्फ छोटू(19), अस्तित राज(19) औऱ सन्नी कुमार(26) का नाम शामिल है।

आरोपी रोज मोहम्मद, अम्बे उर्फ छोटू, अस्तित राज बिहार के मोतीहारी जिले के गांव घोडासन के तथा आरोपी सन्नी कुमार फरीदाबाद के सेक्टर-31 का रहने वाला है। आरोपियो द्वारा चोरी की वारदात को 07/08 अक्टूबर की रात को अनजाम दिया था।

वारदात का मामला थाना शहर बल्लबगढ़ में दर्ज किया गया। मामले में क्राइम ब्रांच टीम स.उ.नि. भगत सिहँ, मु.सि. मनोज कुमार, मु.सि. सुरेन्द्र, सिपाही प्रशान्त व हरकेश के द्वारा मौके पर सीसीटीवी केमरे चेक किए गए। जिसमें आरोपियो की पहचान हुई।

क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपियो का बिहार का पता लगाया। जिसके बाद एक टीम को बिहार के लिए रवाना किया गया।

आरोपी रोज मोहम्मद, अम्बे उर्फ छोटू व अस्तित राज को चोरी का मोबाईल बेचने के लिये अपने गाँव से होते हुये नेपाल जा रहे थे। जिनको क्राइम ब्रांच टीम ने झरीलाल ,पोखरा नजदीक रानी गंज नेपाल बोर्डर चोरी शुदा 23 मोबाईल फोन सहित काबू किया है।

आरोपियो को जिला मोतीहारी बिहार में माननीय अदालत के सम्मुख पेश करके राहदारी रिमाण्ड लेकर फरीदाबाद की अदालत में पेश करके अन्य साथियो की गिरफ्तारी के लिये पुलिस रिमाण्ड हासिल किया गया। आरोपी सन्नी कुमार को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुख्य आरोपी रोज मोहम्मद ने पूछताछ में बताया कि उसने फरीदाबाद में 10 अन्य चोरियो को अंजाम दे रखा है। आरोपी चोरी के मोबाईल फोन को नेपाल में बेचने के लिए जा रहे थे। आरोपी ने एक मोबाईल को नहर में फैक दिया था।

आरोपी चोरी की वारदतों को अपने अन्य साथियो के साथ बदल बदलकर अनजाम देता है। आऱोपी के अन्य साथी अलाउद्दीन, आनन्द औऱ रामू को पहले किसी अन्य चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

बिहार से गिरफ्तार सभी आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। सभी आरोपी आवारा किस्म के हैं और नशा करने के आदी है। नशे की पूर्ती के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। पूछताछ के बाद जेल भेजा जाएगा।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

बिहार से लेकर आई थी गांजा, 2.9 किलोग्राम गांजा सहित महिला आरोपी गिरफ्तार

2.9 किलोग्राम गांजा सहित महिला आरोपी को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार, बिहार से लेकर आई थी गांजा,फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त...

Recent Comments