CWC 2023 भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया है। भारत (IND vs NZ) के लिए यह जीत काफी खास है। एक तरफ उसने वर्ल्ड कप 2023 में कीवी टीम का विजयरथ रोका। वहीं पिछले विश्व कप का बदला चुकता किया। 2019 वर्ल्ड कप में कीवी टीम सेमीफाइनल में भारत को हराय था। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अभी भी अजेय है। इस जीत के साथ भारत Point Table में टॉप पर पहुंच गया है। उसके अब 10 अंक हो गए हैं। हार से न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
IND vs NZ क्या-क्या हुआ मैच में
IND vs NZ मैच में भारत ने टॉस जीता। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पहले गेंदबाजी चुना। कीवी टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी। उसने 50 ओवर में 273 रन बनाए। हालांकि, वह ऑल आउट हो गई। भारतीय गेंदबाजों ने शुरू में दबदबा बनाया। हालांकि, बाद में कीवी बल्लेबाजों की चली। डेरिल मिचेल और रचिन रवींद्र ने शानदार बल्लेबाजी की। इन दोनों के बीच 150 से ज्यादा की साझेदारी हुई।
IND vs NZ शमी का चला जादू
न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के लिए डेरिल मिचेल ने 130 रन बनाए। रचिन रवींद्र ने 75 रन की पारी खेली। ग्लेन फिलिप्स ने 23 रन का योगदान दिया। इन तीनों के अलावा सिर्फ विल यंग (17 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू सके। भारत के लिए मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) ने पांच विकेट लिए। आज विकेट से भारतीय गेंदबाजों को मदद नहीं मिली। उसके स्पिनर कुछ खास नहीं कर पाए। आज कलदीप यादव और रविंद्र जडेजा की नहीं चली। हालांकि, कुलदीप को दो विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला।
विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी
भारत के लिए विराट कोहली (Virat Kohli) ने 95 रन की पारी खेली। (IND vs NZ) मैच में रोहित शर्मा ने 46 रन बनाए। रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने नाबाद 39 रन बनाए। इन तीनों बल्लेबाजों का जीत में योगदान रहा। इसके अलावा श्रेयस ने 33, राहुल ने 27 और गिल ने 26 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट लिए। वहीं, बोल्ट-हेनरी और सैंटनर को एक-एक विकेट मिला। भारतीय टीम का अगला मैच 29 अक्तूबर को इंग्लैंड के साथ होगा।
शुभमन गिल ने रिकॉर्ड तोड़ा
भारत के युवा स्टार शुभमन गिल (Subhman Gill) ने इस मैच में रिकॉर्ड बनाया। गिल ने मुकाबले के दौरान वनडे में दो हजार रन पूरे किए। उन्होंने सबसे कम पारियों में ऐसा किया है। गिल ने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला को पीछे छोड़ा। साथ ही पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम सहित कई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया।
इस मामले में पांचवें स्थान पर पहुंचे गिल
शुभमन गिल ने 24 साल 44 दिन की आयु में वनडे फॉर्मेट में दो हजार रन पूरे किए। वह दो हजार रन पूरे करने वाले भारत के पांचवें सबसे युवा खिलाड़ी हैं। इस मामले में सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 20 साल 354 दिन की आयु में ऐसा किया था। युवराज सिंह ने 22 साल 51 दिन लिया था। विराट कोहली ने 22 साल 215 दिन में दो हजार रन बनाए थे। सुरेश रैना ने 23 साल 45 दिन की आयु में यह उपलब्धि हासिल की थी।