Friday, October 18, 2024
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaमराठा आरक्षण पर सरकार को अल्टीमेटम, संजय राउत ने खोला बड़ा राज

मराठा आरक्षण पर सरकार को अल्टीमेटम, संजय राउत ने खोला बड़ा राज

Google News
Google News

- Advertisement -

मराठा आरक्षण की आग से पूरा महाराष्ट्र जल रहा है और खबर ऐसी आ रही है कि महाराष्ट्र सरकार को मराठा नेता मनोज जरंगे पाटिल से दो जनवरी तक की डेडलाइन मिली है और उन्होंने अपना अनशन खत्म कर दिया है लेकिन अभी भी वह अपनी मांग पर अड़े हुए है।

दरअसल उद्धव ठाकरे ग्रुप के सांसद संजय राउत इसे लेकर बड़ा दावा कर रहे हैं साथ ही उन्होंने सवाल भी किया है कि क्या पर्दे के पीछे से कोई इस आंदोलन का राजनीतिकरण कर रहा है यह जांच का विषय है।

संजय राउत का कहना है कि सरकार को लगा कि यह मामला उसके नियंत्रण से बाहर चला जाएगा क्योंकि पूरा महाराष्ट्र जल रहा है इसलिए उन्होंने पाटिल को आश्वासन दिया और मामले को फिलहाल रोक दिया हालांकि महाराष्ट्र में स्थिति और अस्थिर है और उथल-पुथल मची हुई है।

इसके साथ ही संजय राउत ने यह भी कहा कि जब सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन पर थे उस वक्त केंद्र सरकार भी इसी तरह उनकी मदद कर रही थी लेकिन भ्रष्टाचार दूर नहीं हुआ। आज महाराष्ट्र का पूरा समाज जरांगे पाटिल के साथ खड़ा है,वे भले ही राजनेता ना हो लेकिन आम मराठा उनके साथ खड़े हुए हैं।

मराठा आरक्षण संविधान की जरूरत

संजय राउत ने कहां की जब हमें इस बात का एहसास हुआ कि इस उपवास से उनकी जान जा सकती है तो उद्धव ठाकरे,शाहू महाराज सभी यही कह रहे थे कि उन्हें अपनी जान का ख्याल रखना चाहिए। मराठा को आरक्षण देने के लिए संविधान में संशोधन करना होगा इसके लिए लोकसभा सत्र बुलाकर प्रस्ताव रखना चाहिए इसके लिए भाजपा नेताओं को पहल करनी होगी लेकिन बीजेपी का कोई भी नेता और महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री इस बारे में बात ही नहीं करना चाह रहा है।

 क्या इस प्रस्ताव पर इस शीतकालीन सत्र में बहस होने वाली है इसके साथ ही संजय रावत ने यह भी कहा कि यह छोटे बड़े तोता कुछ नहीं बोलते बीजेपी में चाणक्य की फौज है जब तक विशेष सत्र नहीं बुलाया जाएगा और आगामी सत्र में प्रस्ताव पेश नहीं किया जाएगा तब तक यह मुद्दा दूर नहीं होगा।

सरकार गिर जाएगी दो जनवरी के पहले

संजय राउत ने बड़ा दावा करते हुए यह भी कहा कि जरांदे पाटिल ने 24 दिसंबर तक का वक्त दिया है लेकिन सरकार ने दो जनवरी का वक्त मांगा है,उससे पहले ही सरकार चली जाएगी इसलिए सरकार जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। सीएम शिंदे जानते हैं कि यह सरकार 31 दिसंबर तक महाराष्ट्र में नहीं रहेगी,इसके साथ ही संजय राउत ने यह भी कहा कि इसलिए जरांगे पाटिल को बड़ी समझदारी से 24 दिसंबर तक की तारीख दी गई है। सरकार को यह पता चल गया है कि 31 दिसंबर तक उनकी सरकार नहीं चलेगी।

 उन्होंने फैसला जनवरी तक के लिए टाल दिया है। संजय राउत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे दो जनवरी को आने वाली नई सरकार पर यह जिम्मेदारी छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे हैं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Yahya Sinwar: मारा गया हमास का चीफ, इस्राइल ने दिखाए सबूत!

गाजा में इस्राइली रक्षा बल (IDF) ने गुरुवार को एक अभियान के दौरान हमास के तीन लड़ाकों को मार गिराया। शुरुआत में IDF और...

UGC NET Result 2024: जेआरएफ के लिए 4970, पीएचडी के लिए 112070 क्वालिफाइड

NTA UGC NET Result 2024 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जून सत्र के लिए यूजीसी नेट के परिणाम (UGC NET Result 2024) आज, 18...

INDvsNZ: दूसरे दिन गिरे 13 विकेट, कॉन्वे ने बल्लेबाजी में दिखाया दम

पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन, भारतीय टीम के लिए हालात काफी खराब रहे। शुरुआती दिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका और दिन पूरी तरह से धुल गया। दूसरे दिन खेल निर्धारित समय से 15 मिनट पहले शुरू हुआ और कुल 13 विकेट गिरे। भारतीय पारी: न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी और विलियम ओरुर्के ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह घरेलू मैदान पर भारत का टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। हेनरी ने पांच विकेट और ओरुर्के ने चार विकेट झटके। ऋषभ पंत ने भारतीय पारी में सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पारी: बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से डेवॉन कॉन्वे ने शानदार प्रदर्शन किया। स्टंप तक न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 180 रन बना लिए और 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली। रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया। समीक्षा: भारतीय बल्लेबाजी बेहद खराब रही और पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद गेंदबाजी में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम और डेवॉन कॉन्वे ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। कॉन्वे का प्रदर्शन: डेवॉन कॉन्वे शतक से चूक गए और 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें बोल्ड किया। निष्कर्ष: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला ओवरकास्ट कंडीशन में गलत साबित हुआ। भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक का सबसे कम स्कोर दर्ज किया गया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

Recent Comments