Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeSPORTSCricketIPL 2024 Auction : मिनी ऑक्शन में 77 स्लॉट के लिए 1166...

IPL 2024 Auction : मिनी ऑक्शन में 77 स्लॉट के लिए 1166 नाम

Google News
Google News

- Advertisement -

IPL 2024 : आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में अब एक महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में सभी टीमें अपने बेहतरीन एकदश की तैयारी में जुटी है। फ्रेंचाइजियों ने अपना टीम प्लान करना शुरू कर दिया है। उम्मीद की जा रही है कि वनडे विश्व कप में दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ऑक्शन में लाभ मिलेगा। साथ ही फ्रेंचाइजियों की निगाहें युवा खिलाड़ियों पर भी टिकी होंगी। बीसीसीआई ने शुक्रवार को आगामी सीजन के लिए 1166 खिलाड़ियों लंबी सूची शेयर की है।

मिनी ऑक्शन में किन खिलाडियों ने दिया है नाम

आईपीएल ने जो सूची जारी की है, उसमें एसोसिएट देशों के 45 खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा 909 अनकैप्ड खिलाड़ियों के नाम हैं। इसमें से 812 भारतीय हैं। सूची में 18 कैप्ड भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं।

कितने स्लॉट और कितना पैसा

आईपीएल 2024 में 10 फ्रेंचाइजी हिस्सा ले रही हैं। इनके पास भरने के लिए 77 स्लॉट हैं। इसमें से 30 स्लॉट विदेशी प्लेयर्स के लिए हो सकते हैं। वहीं, फ्रेंचाइजियों के कुल पर्स की बात करें तो नीलामी के लिए कुल 262.95 करोड़ रुपये रकम होगी। सबसे ज्यादा बेस प्राइस के साथ शामिल होने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में कुल 25 प्लेयर्स शामिल हैं।

2 करोड़ रुपये बेस प्राइस में किसका नाम

  1. हर्षल पटेल
  2. शार्दुल ठाकुर
  3. उमेश यादव
  4. केदार जाधव
  5. मुजीब उर रहमान
  6. सीन एबॉट
  7. पैट कमिंस
  8. जोश हेजलवुड
  9. ट्रैविस हेड
  10. जोस इंग्लिस
  11. मिचेल स्टार्क
  12. स्टीव स्मिथ
  13. मुस्ताफिजुर रहमान
  14. टॉम बैंटन
  15. हैरी ब्रुक
  16. बेन डकेट
  17. जेमी ओवरटन
  18. आदिल राशिद
  19. डेविड विली
  20. क्रिस वोक्स
  21. लॉकी फर्ग्यूसन
  22. जेराल्ड कोएत्ज़ी
  23. रिले रोसौव
  24. रासी वैन डेर डुसेन
  25. एंजेलो मैथ्यूज

1.5 करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले खिलाड़ी

  1. मोहम्मद नबी
  2. मोइजेस हेनरिक्स
  3. क्रिस लिन
  4. केन रिचर्डसन
  5. डैनियल सैम्स
  6. डैनियल वॉरॉल
  7. टॉम कुरेन
  8. मर्चेंट डी लैंग
  9. क्रिस जॉर्डन
  10. डेविड मलान
  11. टाइमल मिल्स
  12. फिल साल्ट
  13. कोरी एंडरसन
  14. कॉलिन मुनरो
  15. जिमी नीशम
  16. टिम साउथी
  17. कॉलिन इनग्राम
  18. वानिंदु हसरंगा
  19. जेसन होल्डर
  20. शेरफेन रदरफोर्ड

1 करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले खिलाड़ी

  1. एश्टन एगर
  2. रिले मेरेडिथ
  3. डार्सी शॉर्ट
  4. एश्टन टर्नर
  5. गास एटकिंसन
  6. सैम बिलिंग्स
  7. माइकल ब्रेसवेल
  8. मार्टिन गुप्टिल
  9. काइल जैमीसन
  10. एडम मिल्ने
  11. डेरिल मिशेल
  12. वेन पार्नेल
  13. डेवाल्ड प्रिटोरियस
  14. अल्ज़ारी जोसेफ
  15. रोवमैन पॉवेल
  16. डेविड विसे
- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Rail Accident: जबलपुर स्टेशन के पास ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे

मध्य प्रदेश में जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस के दो डिब्बे शनिवार सुबह पटरी से उतर गए। रेलवे के एक अधिकारी ने...

AAP-Congress: ‘आप’ ने कहा, हमें कम आंकने वालों को पछताना पड़ेगा

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन(AAP-Congress: ) को लेकर अनिश्चितता के बीच, आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को...

AAP Sunita: सुनीता केजरीवाल ने कहा, मोदी जी केजरीवाल से डरे हुए हैं

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सुनीता केजरीवाल (AAP Sunita: )ने शनिवार को लोगों से आम आदमी पार्टी (आप) को वोट देने का...

Recent Comments