Friday, October 18, 2024
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeENTERTAINMENT News in Hindi - Deshrojanaअंकिता संग विक्की की शादी पर बोली विक्की की मां, कहा- हमको...

अंकिता संग विक्की की शादी पर बोली विक्की की मां, कहा- हमको कुछ लेना देना नहीं है

Google News
Google News

- Advertisement -

कलर्स टीवी का फेमस सो बिग बॉस 17 जल्द ही खत्म होने वाला है। शो का फिनाले 28 जनवरी को है। इन दिनों बिग बॉस में फैमिली वीक चल रहा है। इसी दौरान अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की मां शो में पहुंची थीं। मंगलवार को दोनों शो से बाहर आईं। जिसके बाद उन्होंने इंटरव्यूज दिए। विक्की की मां ने इंटरव्यूज के दौरान अंकिता को लेकर कई बातें बताईं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो अंकिता और विक्की की शादी को लेकर सपोर्ट में नहीं थी।

‘विक्की की अंकिता संग शादी के सपोर्ट में नहीं थे’

पिंकविला से बातचीत में विक्की कि मां ने कहा, ‘देखो हमलोग तो कोई सपोर्ट में नही थे और अंकिता से शादी विक्की ने ही की है। अब वो निभाने के लिए तैयार हैं। और हमें इससे कुछ लेना देना नहीं है। हमें विश्वास है कि विक्की सब कुछ कर लेगा. वो है ऐसा लड़का।’

कब हुई थी विक्की और अंकिता की शादी?

बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ अंकिता लोखंडे की शादी हुई है। दोनों ने 14 दिसंबर 2021 को शादी के सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी ग्रैंड इवेंट में हुई थी। अपनी शादी में अंकिता ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का लहंगा कैरी किया था। इस दौरान उनकी शादी की तस्वीरें चर्चा का विषय बनी रहीं थीं।

दोनों के बीच में हो रहे झगड़े

अब बिग बॉस के घर में विक्की और अंकिता दोनों साथ में नजर आ रहे हैं। हालांकि शो में शुरुआत से ही दोनों के बीच काफी झगड़े देखने को मिले हैं। अंकिता की शिकायत है कि विक्की टाइम नहीं देते हैं। वहीं विक्की का कहना यह है कि वो अंकिता के पीछे सारे दिन नहीं घूम सकते हैं।

मन्नारा को लेकर हुई लड़ाई

हाल ही के एपिसोड में अंकिता और विक्की में काफी लड़ाई होती हुई दिखी थी। यह लड़ाई मन्नारा चोपड़ा को लेकर हुई थी। दरअसल, मन्नारा और विक्की की दोस्ती अचानक से बढ़ गई जो अंकिता को पसंद नहीं आ रही थी। दोनों के बीच में इस वजह से इतना झगड़ा बढ़ा कि अंकिता फूट-फूट कर रोई थीं। जिसके बाद विक्की ने जाकर उन्हें संभाला था।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

EV: 2030 तक भारत के ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सुधारों की जरूरत

 2030 तक भारत में ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने के लिए नीतिगत सुधारों की आवश्‍यकता है, क्‍योंकि 2030 तक भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में 49% की...

Yahya Sinwar: मारा गया हमास का चीफ, इस्राइल ने दिखाए सबूत!

गाजा में इस्राइली रक्षा बल (IDF) ने गुरुवार को एक अभियान के दौरान हमास के तीन लड़ाकों को मार गिराया। शुरुआत में IDF और...

UGC NET Result 2024: जेआरएफ के लिए 4970, पीएचडी के लिए 112070 क्वालिफाइड

NTA UGC NET Result 2024 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जून सत्र के लिए यूजीसी नेट के परिणाम (UGC NET Result 2024) आज, 18...

Recent Comments