Tuesday, September 17, 2024
28.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadमंझावली पुल से होते हुए ग्रेटर फरीदाबाद से चंद मिनटों में पहुंचेंगे...

मंझावली पुल से होते हुए ग्रेटर फरीदाबाद से चंद मिनटों में पहुंचेंगे ग्रेटर नोएडा

Google News
Google News

- Advertisement -

फरीदाबाद। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने रविवार को सरस्वती कालोनी,निखिल विहार और टीम्बर रोङ पर 80 एमएम इंटर लाकिगं टाइलों से बनाई जाने वाली लगभग साढे चार करोड़ रुपये से गलियों के विकास कार्यों एक और सौगात दी है। भारत सरकार के भारी उद्योग और उर्जा विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद, ग्रेटर फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा की सीधी क्नैक्टीविटी जल्द ही शुरू होगी। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि अब जल्द ही ग्रेटर नोएडा के साथ में मंझावली पुल से सीधा आवागमन शुरू होगा। मंझावली पुल से होते हुए फरीदाबाद और ग्रेटर फरीदाबाद से चंद मिनटों में लोग ग्रेटर नोएडा में पहुंचेगे।

 कृष्ण पाल गुर्जर

केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर

भारत सरकार के ऊर्जा एवं भारी उद्योग विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर रविवार को वार्ड नम्बर 25,28 से 30 में सरस्वती कालोनी, निखिल विहार और टीम्बर रोङ इंटर लाकिगं टाइलों से बनाई जाने वाली 5 गलियों के कार्य का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पूरी दुनिया में भारत देश का परचम लहराया है।
केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि 4 करोड, 49 लाख 46 हजार रुपये की धनराशि से रुपए की लागत से अलग अलग पांच गलियों को इंटर लाकिगं टाइलों से आधुनिक तकनीकी से निर्माण किया जाएगा।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहते है कि देश आगे तभी बढ़ेगा, जब देश को आगे बढ़ाने की सोच के साथ कार्य होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के गरीबों, किसानों और स्नातन धर्म के लिए बेहतर काम करने वाले महान लोगों को भारत रत्न से सम्मानित कर रहे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि 2014 से पहले का फरीदाबाद और आज के फरीदाबाद के चहुमुखी विकास में फर्क साफ़ दिखाई देता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है। उसी तरह उद्योगिक नगरी फरीदाबाद देश में नहीं एशिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है।

यह भी पढ़ें :बच्चों से लेकर सभी हो रहे मोटापे के शिकार: सुकन्या धवन

केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर

लवे का इलेक्ट्रिफिकेशन

केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि पिछले 70 सालों में इस देश में 90,000 किलोमीटर हाईवे बने। जबकि गत 9 वर्षों में हमने 56,000 किलोमीटर हाईवे बनाए है। पहले 12 किलोमीटर हाईवे प्रतिदिन बनते थे और आज 37 किलोमीटर हाईवे प्रतिदिन बनता है। पिछले 70 सालों में रेलवे का इलेक्ट्रिफिकेशन 20,000 किलोमीटर और आज इन नौ सालों में बढ़कर 40,000 किलोमीटर हो गया। पहले ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के हालत कैसे थे। आज 300 करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशन का पुननिर्माण कार्य चल रहा है। आने वाले एक साल में रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट जैसा दिखेगा। इसके साथ ही 100 करोड़ की लागत से न्यू टाउन रेलवे स्टेशन, बल्लभगढ़ और पलवल रेलवे स्टेशन के पुननिर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले हम 8 लाख करोड़ के मोबाइल आयत करते थे और आज तीन लाख करोड़ के मोबाइल हम दुनिया को निर्यात करते है। 2014 से पहले मोबाइल का इंटरनेट 20 जीबी डाटा पांच से छह हजार रुपये में आता था और आज सिर्फ पांच सौ से छह सौ रुपये खर्च करते पड़ते है। हर भारतीय के मोबाइल का पांच से छह हजार का महीने का खर्चा मोदी जी ने बचाया। पहले देश में बिजली की बहुत जायदा समस्या थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे भारत को वन नेशन वन ग्रिड से जोड़ा है।

अधिकारियों , जनता

संकल्प को पूरा करने के लिए

आज देश में बिजली की कोई कमी नहीं है हम दुनिया के दूसरे देशो को भी बिजली देते है। भारी उद्योग और उर्जा विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक विकसित देश के रूप में विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाई है । इसी संकल्प को पूरा करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में और मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के पथ पर चलते हुए निरंतर कार्य कर रहे हैं। 2047 तक भारत को विकसित देखना सरकार का लक्ष्य है। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आम लोगों से बातचीत की और रास्ते में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोड पर समय-समय पर पानी का छिड़काव करते रहे और जल्द से जल्द रोड के निर्माण को पूरा करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तैयार हो रहे रोङ के कुछ अहम बिंदुओं पर अधिकारियों से जानकारी ली व जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर निवर्तमान पार्षद, बीजेपी के गणमान्य नेता गण और एमसीएफ कार्यकारी अभियंता नितिन करदम सहित अन्य अधिकारी, ठेकेदार व कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरों के लिए जुड़े रहे : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Haryana BJP Congress: बीरेंद्र सिंह ने कहा, मोदी का प्रचार भी नहीं बदल पाएगा जनता का मन

विधानसभा चुनावों (Haryana BJP Congress: )से पहले, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की स्थिति हरियाणा विधानसभा...

सस्टेनेबल फैशन: पर्यावरण और स्टाइल का नया समागम:

फैशन की दुनिया में एक नई लहर बह रही है—सस्टेनेबल फैशन। आज के समय में, जहां पर्यावरण का संकट और जलवायु परिवर्तन वैश्विक चिंता...

Manojjha-BJP: RJD नेता मनोज झा का BJP पर निशाना: पद की जंग के नतीजे जल्द होंगे सामने

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता मनोज कुमार झा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (Manojjha-BJP: ) में नितिन गडकरी के प्रधानमंत्री पद के...

Recent Comments