Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaअशोक चव्हाण के इस्तीफे से Congress को झटका, संजय राउत बोले, क्या...

अशोक चव्हाण के इस्तीफे से Congress को झटका, संजय राउत बोले, क्या कांग्रेस पर…

Google News
Google News

- Advertisement -

Maharashtra Congress News : अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद अब  महाराष्ट्र के पूर्व सीएम बीजेपी में शामिल हो गए हैं। चव्हाण के इस फैसले से महाराष्ट्र कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वहीं अब इस पर संजय राउत का बयान सामने आया है। उद्धव गुट के सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने कहा, ‘अशोक चव्हाण बीजेपी सदस्य बन गए, मुझे यकीन नहीं हो रहा है। कल तक साथ थे.. चर्चा कर रहे थे.. आज चले गए। क्या अजित पवार और एकनाथ शिंदे की तरह चव्हाण भी अब कांग्रेस पर दावा करेंगे और हाथ (चुनाव चिन्ह) का निशान लेंगे? क्या चुनाव आयोग उन्हें यह देगा? हमारे देश में कुछ भी हो सकता है।’

Sanjay Raut

महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अशोक चव्हाण से पहले भी मिलिंद देवड़ा और बाबा सिद्दीकी जैसे कई वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ चुके हैं। इस्तीफे के बाद मिलिंद देवड़ा एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए और बाबा सिद्दीकी अजीत गुट की एनसीपी में शामिल हो गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को लिखे पत्र में चव्हाण (65) ने कहा कि वह सबसे पुरानी पार्टी के प्राथमिक सदस्य के रूप में इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को विधायक पद से अपना इस्तीफा भी सौंप दिया।

यह भी पढ़ें : राम मंदिर पर बहस के दौरान बोले असदुद्दीन ओवैसी, “क्या मैं बाबर, जिन्ना या..”

Ashok Chavan

चव्हाण का कांग्रेस से बाहर होना महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा के पार्टी छोड़ने के कुछ दिनों बाद हुआ है। चव्हाण के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा, “आगे-आगे देखो होता है क्या।” चव्हाण मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ जिले के निवासी हैं। उनके पिता स्वर्गीय शंकरराव चव्हाण भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। अशोक चव्हाण ने मुंबई में आदर्श हाउसिंग घोटाले में कथित संलिप्तता के कारण 2010 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वह 2014-19 के दौरान राज्य कांग्रेस प्रमुख भी थे।

खबरों के लिए जुड़े रहें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

तुम्हें अपनी अमीरी पर इतना घमंड क्यों है?

सुकरात का जन्म 470 ईसा पूर्व यूनान के एथेंस शहर में हुआ था। सुकरात अपने समय के सबसे चर्चित दार्शनिक थे। उनके दर्शन का...

AAP-Congress: ‘आप’ ने कहा, हमें कम आंकने वालों को पछताना पड़ेगा

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन(AAP-Congress: ) को लेकर अनिश्चितता के बीच, आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को...

गणेश चतुर्थी पर बैंक ऑफ़ इंडिया की ब्रांच ने बनाया 119वां स्थापना दिवस, ग्राहकों को बांटी मिठाई

फरीदाबाद सेक्टर 21-ए के हुड्डा शॉपिंग सेंटर में स्थापित बैंक ऑफ़ इंडिया की ब्रांच ने अपना 119वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह एवं सकारात्मक वातावरण...

Recent Comments