Friday, October 18, 2024
32.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in Hindiबोधिवृक्ष: कबीरदास की खरी-खरी बातें

बोधिवृक्ष: कबीरदास की खरी-खरी बातें

Google News
Google News

- Advertisement -

कबीरदास जाति से जुलाहा, लेकिन विचारों में वे अपने पूर्ववर्ती और समकालीन कवियों और विचारकों से काफी ऊपर थे। यही वजह है कि आज भी कबीरदास याद किए जाते हैं। कबीरदास के नाम पर तो एक पंथ चल निकला है। कबीर पंथी लोग कबीरदास के उपदेशों का पालन करते हुए कई तरह की कुरीतियों और बुराइयों से लोगों को दूर रहने की प्रेरणा देते हैं। कबीरदास अपने समय के सबसे ज्यादा प्रगतिशील और युग दृष्टा कवि और विचारक थे। उन्होंने हमेशा सत्य का ही मार्ग चुना। उन्हें अपने समाज में जो भी बुराइयां दिखीं, उसका जमकर विरोध किया। चाहे वह हिंदू धर्म रहा हो या मुस्लिम धर्म। उन्होंने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। यह उस युग में बड़े साहस का काम था।

‘माला फेरत जुग भया, फिरा न मनका फेर’ कहकर उन्होंने जो संदेश दिया, वह धर्म के पाखंड को उजागर करता है। लोग मंदिरों और घरों में पूजा पाठ करते हैं, मस्जिदों में जाकर नमाज पढ़ते हैं, लेकिन यदि मन में कपट भरा हो, नफरत भरी हो, लालच भरा हो, तो ऐसी पूजा पाठ या नमाज किस काम की। व्यक्ति का  मन साफ हो, धार्मिक हो, लेकिन धर्मांध नहीं, तो उसे किसी तरह के पाखंड करने की जरूरत नहीं है। यही बात कबीरदास ने समझाने का प्रयास किया। कबीरदास उच्च कोटि के विचारक थे।

उन्होंने जिस तरह तमाम बुराइयों पर करारा प्रहार किया, वह उनकी साफगोई को ही जाहिर करता है। ऐसा नहीं है कि कबीरदास को जीवन में विरोध नहीं झेलना पड़ा। लेकिन जो व्यक्ति अपनी सच्ची बात पर अड़ा रहता है, उसका कोई कुछ अहित नहीं कर सकता है। यही कबीरदास के साथ हुआ। कबीरदास किसी न किसी रूप में आज भी प्रासंगिक हैं।

अशोक मिश्र

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

UGC NET Result 2024: जेआरएफ के लिए 4970, पीएचडी के लिए 112070 क्वालिफाइड

NTA UGC NET Result 2024 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जून सत्र के लिए यूजीसी नेट के परिणाम (UGC NET Result 2024) आज, 18...

INDvsNZ: दूसरे दिन गिरे 13 विकेट, कॉन्वे ने बल्लेबाजी में दिखाया दम

पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन, भारतीय टीम के लिए हालात काफी खराब रहे। शुरुआती दिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका और दिन पूरी तरह से धुल गया। दूसरे दिन खेल निर्धारित समय से 15 मिनट पहले शुरू हुआ और कुल 13 विकेट गिरे। भारतीय पारी: न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी और विलियम ओरुर्के ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह घरेलू मैदान पर भारत का टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। हेनरी ने पांच विकेट और ओरुर्के ने चार विकेट झटके। ऋषभ पंत ने भारतीय पारी में सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पारी: बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से डेवॉन कॉन्वे ने शानदार प्रदर्शन किया। स्टंप तक न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 180 रन बना लिए और 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली। रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया। समीक्षा: भारतीय बल्लेबाजी बेहद खराब रही और पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद गेंदबाजी में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम और डेवॉन कॉन्वे ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। कॉन्वे का प्रदर्शन: डेवॉन कॉन्वे शतक से चूक गए और 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें बोल्ड किया। निष्कर्ष: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला ओवरकास्ट कंडीशन में गलत साबित हुआ। भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक का सबसे कम स्कोर दर्ज किया गया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

EV: 2030 तक भारत के ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सुधारों की जरूरत

 2030 तक भारत में ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने के लिए नीतिगत सुधारों की आवश्‍यकता है, क्‍योंकि 2030 तक भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में 49% की...

Recent Comments