Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में दिखा जोश, जगह-जगह हुए...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में दिखा जोश, जगह-जगह हुए कार्यक्रम

Google News
Google News

- Advertisement -

आज योग दिवस की पूरे देश व दुनिया में धूम मची हुई है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस मौके पर आज संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में आयोजित योग कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी राष्ट्रिय भवन में चल रहे योग कार्यक्रम की हिस्सा बनीं। इतना ही नहीं केंद्र सरकार के कई मंत्रियों ने भी योग दिवस पर योग से जुड़े कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर रेल मंत्री तक शामिल हैं। वहीं इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’ रखी गई है जिसका अर्थ है, धरती ही परिवार है।

योग हमारी सभ्यता की बड़ी उपलब्धियों में से एक
आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रिय भवन में पहुंचकर योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने लोगों को योग के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ” योग हमारी महान सभ्यता की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। इसके साथ भारत का दुनिया के बाकि हिस्सों के लिए एक महान उपहार है। योग हमारे शरीर और मन को एक साथ लाता है और हमारे जीवन के लिए यह एक समग्र दृष्टिकोण है। योग से हम सभी को बेहतर स्थिति में रहने में मदद मिलती है। इसलिए इस दिन मैं आप सभी से अपने जीवन में योग को अपनाने और योग की परिवर्तनकारी शक्ति को अनुभव करने का आग्रह करती हूँ। ”

जवानों ने भी किया योग
इस मौके पर लद्दाख की पैंगोंग त्सो झील पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने भी योग करके योग दिवस मनाया। वहीं सिक्किम में भी भारतीय जवानों ने योग किया और इसके साथ ही सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने भी दिल्ली छावनी में योग किया। वहीं भारतीय जवानों द्वारा लद्दाख की पैंगोंग त्सो झील के किनारे 13,862 फीट की ऊंचाई पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावा राजस्थान की रेगिस्तानी भूमि पर भी भारतीय सेना के जवान योग करते नज़र आए।

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस मनायेंगे PM Modi
इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सदस्यों के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे। इस बीच प्रधानमंत्री ने अपने एक वीडियो संदेश में कहा कि हमारे ऋषियों ने योग की परिभाषा देते हुए कहा है कि जो जोड़ता है वो योग है। इसलिए यह प्रसार उस विचार का विस्तार है जोकि पूरे संसार को एक परिवार के रूप में समाहित करता है। इसका अर्थ है वसुधैव कुटुंबकम की भावना का विस्तार। इसलिए इस साल भारत की अध्यक्षता में जी20 की थीम भी वन अर्थ, वन फॅमिली, वन फ्यूचर रखी गई है।

सवा लाख लोगों ने एक साथ किया योग
वहीं सूरत में एक साथ सवा लाख लोगों ने योग करके रिकॉर्ड बनाया जिसके बाद इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया गया। बुधवार को गुजरात के गृह राज्य मंत्री ने इसकी जानकारी दी। इस साल राज्य के 72000 स्थानों पर योग दिवस समारोह का आयोजन हुआ।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

भाजपा के सामने संकट, डैमेज कंट्रोल करे या बागियों को मनाएं

भाजपा के सूची जारी करते ही जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में फूटा असंतोष का बुलबुला यह बताने को काफी है कि भाजपा को इस बार...

AAP Sunita: सुनीता केजरीवाल ने कहा, मोदी जी केजरीवाल से डरे हुए हैं

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सुनीता केजरीवाल (AAP Sunita: )ने शनिवार को लोगों से आम आदमी पार्टी (आप) को वोट देने का...

Jammu-Shah: शाह ने कहा, जम्मू ही तय करेगा जम्मू-कश्मीर में सरकार की दिशा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह(Jammu-Shah: ) ने शनिवार को भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने की अपील की और कहा कि जम्मू क्षेत्र...

Recent Comments