Tuesday, July 9, 2024
27.9 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTFood Poisoning : मानसून में पेट का रखें ध्यान, नहीं होंगी बीमारियां

Food Poisoning : मानसून में पेट का रखें ध्यान, नहीं होंगी बीमारियां

Google News
Google News

- Advertisement -

Food Poisoning : मानसून ने भी दस्तक दे दी है। बारिश के इस मौसम में गर्मी से राहत मिलती है। मौसम सुहावना हो जाता है, जिससे मन मिजाज खुश हो जाता है। लेकिन अगर लापरवाही बरती गई तो कई सारी हेल्थ से जुड़ी दिक्कतें (Food Poisoning :हो सकती हैं। खासकर, बारिश के मौसम में फूड पॉइजनिंग यानी पेट से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। एक्सपर्ट कहते हैं कि मानसून में संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट (Health Expert) बताते हैं कि इस मौसम में कई बार देखा जाता है कि कई लोग बचा हुआ खाना खा लेते हैं, जिससे भी बीमारियों का खतरा होता है। ऐसे में खान-पान की चीजों में खास ध्यान रखना चाहिए। मौसम अच्छा होता देख कई लोग बाहरी खाना खासकर रोड साइड फूड का सेवन करते दिखते हैं। याद रखें बारिश में रोड साइड फूड से सेहत को तो नुकसान होता ही है साथ ही आपको अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं।


अगर आप चाहते हैं कि मानसून को आप एन्जाय करें तो कुछ बातों का खास ख्याल रखें…


Food Poisoning : बाहर के खाने को कहें ना

फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए आप बाहर का खाना न खाएं। बाहर का खाना लंबे समय तक खुला रहता है, जिससे बैक्टीरिया पनप सकते हैं। कुछ जगहों पर तो खाना लंबे समय तक पकाकर रखा जाता है। ऐसे में आप घर पर ही स्वादिष्ट भोजना पकाएं और परिवार के साथ उसका लुत्फ उठाएं ।


Food Poisoning : फल-सब्जियों का इस्तेमान धोकर ही करें

बरसात में फलों औप सब्जियों को भी धोकर खाना ही सही रहेगा। अगर आप बिना धोए फल-सब्जियां खाते हैं तो इससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है। इन चीजों में बैक्टीरिया पनपने का खतरा ज्यादा रहता है।


बाहर से आने पर हाथ जरूर धोएं

मानसून में बाहर से आने पर अपने दोनों हाथों को अच्छी तरह से साफ करें। रसोई घर में भी खाना बनाने से पहले हाथ को जरूर धोलें।


विटामिन सी को अपने डाइट में लें


मानसून में इम्‍यूनिटी को स्‍ट्रॉन्‍ग रखने केलिए डाइट में उन चीजों को शामिल करें जिसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। लाल शिमला मिर्च, पपीता, नींबू, टमाटर को डाइट में शामिल कर आप बिमारियों से बच सकते हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Madhya Pradesh cabinet expansion: आज हो सकता है मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार, जानें किसे मिलेगी जगह

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार शाम राजभवन में राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की थी।

ईरान की महिलाओं और युवाओं ने रच दिया नया इतिहास

ईरान बदल रहा है। इस बात का सुबूत है सुधारवादी नेता मसूद पजशकियान का प्रचंड मतों से ईरान के राष्ट्रपति पद के चुनाव में...

सिर्फ पौधरोपण से ही नहीं बनेगी बात, पौध रक्षा का भी लें संकल्प

इन दिनों पूरे देश में ‘एक पेड़ मां के नाम’अभियान की धूम मची हुई है। हर समाजसेवी, पर्यावरण प्रेमी, स्वयंसेवी संस्थाएं, भाजपा और उसके...

Recent Comments