Sunday, October 27, 2024
32.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeDelhiDelhi Rain: दिल्ली में जलभराव से तीन लोगों मौत,10-10 लाख मुआवजे का...

Delhi Rain: दिल्ली में जलभराव से तीन लोगों मौत,10-10 लाख मुआवजे का ऐलान

Google News
Google News

- Advertisement -

देश की राजधानी पानी-पानी हो गया है। मानसून की पहली बारिश में ही दिल्ली  (Delhi Rain) में कई जगह जलजमाव हो गया। भारी बारिश के कारण दिल्ली में दो अलग-अलग क्षेत्रों के अंडरपास में जलभराव हो गया। इसमें डूबने से दो लड़कों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहली घटना उत्तर-पश्चिम दिल्ली के समयपुर बादली में मेट्रो के पास सिरसपुर अंडरपास के निकट हुई। दूसरी घटना शुक्रवार सुबह छह बजे ओखला औद्योगिक क्षेत्र में हुई। बता दें कि अभी भी दिल्ली में भारी बारिश का अनुमान है। इस बीच दिल्ली सरकार ने उन लोगों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है, जो शुक्रवार को हुई भारी बारिश के कारण डूब गए।

Delhi Rain: समयपुर बादली में दो लोग डूबे

भारी बारिश (Delhi Rain) के कारण समयपुर बादली में मेट्रो के पास शनिवार दोपहर ढाई तीन फुट पानी भरा था। पुलिस के मुताबिक उन्हें दोपहर करीब 2.25 बजे दो लड़कों के डूबने की सूचना मिली। एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने तलाश अभियान शुरु किया। दमकल कर्मियों की मदद से शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से एक लड़का सिरसपुर का था, जबकि दूसरे की पहचान अभी नहीं हो पाई है। अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि लड़के नहाते समय डूब गए हैं। शवों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है।

ओखला में एक व्यक्ति की मौत

दूसरी घटना शुक्रवार सुबह छह बजे ओखला औद्योगिक क्षेत्र में हुई। यहां एक व्यक्ति अंडरपास के जलभराव (Delhi Rain) वाले हिस्से में डूब गया। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की पहचान जैतपुर निवासी दिग्विजय कुमार चौधरी (60) के रूप में हुई है। जांच के दौरान पता चला कि चौधरी स्कूटर से कहीं जा रहा था और शुक्रवार को भारी बारिश के दौरान जलभराव वाले हिस्से में फंस गया था। उन्होंने बताया कि कुछ राहगीरों ने उसे पानी में बेहोशी की हालत में पाया और पुलिस को सूचना दी। चौधरी को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां चिकिसकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों मामलों में पुलिस दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत जांच कर रही है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

अनुराधा पौडवाल: संगीत की दुनिया की चमकती सितारा

आज हम अनुराधा पौडवाल का जन्मदिन मना रहे हैं, जो भारतीय संगीत की दुनिया में एक प्रमुख नाम हैं। उनकी आवाज़ ने लाखों दिलों...

China Hackers: साल्ट टाइफून ग्रुप ने ट्रंप, कमला हैरिस के गैजेट्स में सेंध लगाई

चीन के हैकर्स पर आरोप है कि उन्होंने अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के संचार उपकरणों में सेंध...

Maharashtra: मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर मची भगदड़, कई घायल

मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर टर्मिनस नौ के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर भारी भीड़ के कारण भगदड़ मचने की खबर है। घटना देर...

Recent Comments