Tuesday, July 9, 2024
27.9 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTZika Virus: पैर पसार रहा है जीका वायरस

Zika Virus: पैर पसार रहा है जीका वायरस

Google News
Google News

- Advertisement -

Zika Virus: जीका वायरस के लगातार मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। बरसात के मौसम मे यह वायरस का खतरा बढ़ जाता है। महाराष्ट्र के पूणे में दो गर्भवती महिलाओं को इस वायरस ने अपने चपेट में लिया है। इन दो महिलाओं के संक्रमित पाए जाने के बाद पूणे में संक्रमितों की संख्या अब 6 हो गई है। इतने मामले सामने आने के बाद से स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में आ गया है।

Zika Virus: गर्भवती महिलाओं को ज्यादा खतरा

डॉक्टर्स की मानें तो यह वायरस मच्छरों के काटने से फैलता है और बरसात के मौसम में इसका खतरा ज्यादा होता है।  जीका एक वायरल इंफेक्शन है और इससे प्रेग्नेंट महिलाओं को सबसे ज्यादा नुकसान हो सकता है। इस इंफेक्शन के कारण बच्चों में बर्थ डिफेक्ट हो सकता है और कई बार अबॉर्शन भी हो सकता है।

Zika Virus in maharashtra: सोमवार को आई थी पाजीटिव रिपोर्ट


स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि एरंडवाने इलाके से लिए 12 सैंपल में से 7 गर्भवती महिलाओं के थे। इनमें से दो गर्भवती महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। एक 28 वर्षीय गर्भवती महिला में संक्रमण का पता चला। उसकी रिपोर्ट शुक्रवार को सकारात्मक आई। वहीं, 12 सप्ताह की गर्भवती महिला की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई थी। जीका वायरस संक्रमण का पहला मामला एरंडवाने क्षेत्र में 46 वर्षीय डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सामने आया था। उसके बाद डॉक्टर की 15 वर्षीय बेटी भी पॉजिटिव पाई गई थी। इन दोनों के अलावा, मुंडवा के रहने वाला 47 वर्षीय व्यक्ति और 22 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। 

क्या होते हैं लक्षण

डाक्टर्स का कहाना है कि जीका एक वायरल इंफेक्शन होता है।  इससे संक्रमित होने पर बुखार, सिरदर्द, जॉइंट पेन, मसल्स पेन, आंखें लाल होना और स्किन पर रैशेस जैसे लक्षण नजर आते हैं। जी वायरस मच्छर काटने के 2से 7 दिन के अंदर संक्रमण पैदा कर देता है। इसलिए चेकअप जरूरी होता है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

संत न छोड़े संतई, कोटिक मिले असंत

संत कबीरदास ने सैकड़ों साल पहले संत का चरित्र चित्रण करते हुए कहा था-संत न छोड़े संतई, कोटिक मिले असंत, मलय भुजंगहि बेधिया, शीतलता...

Gold Jewellery Rules In India: सोने के आभूषण के प्रेमी हैं तो जान लें पहले ये नियम

क्या आप जानते हैं कि कितनी मात्रा में सोना घर में रखा जा सकता है? सोना रखने को लेकर क्या नियम है, इस पर कितना टैक्स लगता है?

पलवल में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक: मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने DTP को किया निलंबित

पलवल: हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री डॉ. बनवारी लाल (Minister Dr. Banwari Lal) ने पलवल में ग्रीवेंस कमेटी (Grievance Committee) की मासिक बैठक की...

Recent Comments