Friday, March 14, 2025
32.8 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAHaryana : BJP ने इस नेता को बनाया प्रदेशाध्यक्ष, विधानसभा चुनाव से...

Haryana : BJP ने इस नेता को बनाया प्रदेशाध्यक्ष, विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा बदलाव

Google News
Google News

- Advertisement -

Haryana BJP President: अगले तीन महीने में हरियाणा (Haryana) में विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) होने वाले है उससे पहले प्रदेश की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है और इस पद पर किस नेता को नियुक्त किया है आइये जानते है –

Haryana BJP President: बीजेपी (BJP) ने विधायक मोहन लाल बडौली (Mohan Lal Badoli) को हरियाणा में पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त कर सबको चौंका दिया है। मोहन लाल बडौली सोनीपत जिले के राई से विधायक हैं और अब उन्होंने पार्टी अध्यक्ष के तौर पर सीएम सैनी की जगह ले ली है अबतक यह जिम्मेदारी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास थी। लेकिन उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही प्रदेश अध्यक्ष बदलने की चर्चाएं तेज हो गई थी और अब विधानसभा चुनाव से पहले यह बड़ा कदम उठा लिया गया है। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि मोहन लाल बडौली की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

कौन है मोहन लाल बडौली

फिलहाल, मोहन लाल बडौली हरियाणा की राई विधानसभा सीट से विधायक है। वह शुरू से बीजेपी पार्टी से जुड़े हुए है इसके अलावा उन्होंने 1989 से संघ में भी काम किया है। 2019 में बडौली ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। राई विधानसभा सीट से बीजेपी की टिकट पर जीतने वाले वह पहले नेता है और अब पार्टी ने उन्हें बड़ा पद सौंपा है। राज्य में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले ये नियुक्ति अहम मानी जा रही है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments