Friday, October 18, 2024
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTGorakhpur Express Fire : गोरखपुर जाने वाली ट्रेन के पहियों के पास...

Gorakhpur Express Fire : गोरखपुर जाने वाली ट्रेन के पहियों के पास आग लगी, यात्री सुरक्षित

Google News
Google News

- Advertisement -

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को सुबह लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस (Gorakhpur Express Fire : ) के एक डिब्बे में ब्रेक जाम के कारण पहियों के पास आग लग गई। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया तथा सभी यात्री सुरक्षित हैं। मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि गोरखपुर जाने वाली ट्रेन को सुबह छह बजकर 30 मिनट पर एस-आठ डिब्बे के ब्रेक जाम होने के कारण ठाकुर्ली स्टेशन के पास रोक दिया गया। ब्रेक जाम हो जाने के कारण अत्यधिक गर्मी के चलते आग लग जाती है। मुंबई में ठाकुर्ली लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से लगभग 35 किमी दूर है।

Gorakhpur Express Fire : धुआं देखकर घबरा गए यात्री

बता दें, पहियों से धुआं निकलता देख कुछ यात्री घबरा गए और उन्होंने तुरंत ट्रेन में मौजूद रेलवे कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि यह बेहद मामूली आग थी और दो अग्निशामक यंत्रों का उपयोग कर इसे तुरंत बुझा दिया गया। उन्होंने बताया कि 20 मिनट के भीतर ट्रेन को उसके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। इससे पहले ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन एलटीटी से 26 मिनट विलंब से सुबह पांच बजकर 49 मिनट पर रवाना हुई थी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Yahya Sinwar: मारा गया हमास का चीफ, इस्राइल ने दिखाए सबूत!

गाजा में इस्राइली रक्षा बल (IDF) ने गुरुवार को एक अभियान के दौरान हमास के तीन लड़ाकों को मार गिराया। शुरुआत में IDF और...

Delhi Metro: इस रविवार सुबह सवा तीन बजे दौड़ेगी मेट्रो, DMRC ने किया टाइमिंग में बदलाव

दिल्ली हाफ मैराथन आयोजित होने के कारण रविवार को तड़के सवा तीन बजे से मेट्रो का परिचालन होगा। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (नई दिल्ली-टर्मिनल तीन)...

EV: 2030 तक भारत के ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सुधारों की जरूरत

 2030 तक भारत में ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने के लिए नीतिगत सुधारों की आवश्‍यकता है, क्‍योंकि 2030 तक भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में 49% की...

Recent Comments