Wednesday, October 16, 2024
32.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAHR BJP SAINI: नायब सिंह सैनी कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

HR BJP SAINI: नायब सिंह सैनी कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Google News
Google News

- Advertisement -

हरियाणा में आज से (HR BJP SAINI: ) सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार तीसरी बार सरकार बना रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।

HR BJP SAINI: शाह ने पहले ही सैनी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव से पहले ही नायब सिंह सैनी को हरियाणा में भाजपा का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया था। 17 अक्टूबर को प्रधानमंत्री की मौजूदगी में नायब सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल की बैठक की सभी तैयारियां पहले से ही पूरी की जा चुकी थीं। बैठक सुबह 10 बजे के आसपास शुरू हुई। हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने सभी पार्टी विधायकों को लगातार दो दिन चंडीगढ़ में रहने के निर्देश दिए थे। बंद कमरे में भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने की प्रक्रिया आरंभ हुई। हरियाणा में विधायक दल का नेता चुनने के लिए अमित शाह के स्वयं आने से चर्चाओं का बाजार गर्म था। कोई इसे मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा के रूप में देख रहा था, तो कोई इसे अनिल विज और राव इंद्रजीत की दावेदारी को उठने से पहले ही खारिज करने की अमित शाह की शक्ति के रूप में देख रहा था।

शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे

हालांकि, बुधवार को इन सभी चर्चाओं पर विराम लग गया। भाजपा सूत्रों ने पहले ही बता दिया था कि पार्टी में नीतिगत फैसले सिर्फ एक बार होते हैं और यह चुनाव से पहले तय हो चुका था कि नायब सिंह सैनी ही भाजपा सरकार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नायब सिंह सैनी आज ही राज्यपाल को उन विधायकों की सूची सौंप देंगे, जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करना है। भाजपा विधायक दल के नेता नायब सिंह सैनी कल यानी 17 अक्टूबर को दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बनेंगे। नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी है। उनके शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इसके अलावा, भाजपा ने विपक्षी नेताओं को भी नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Karnataka-gaming kharge: गेमिंग क्षेत्र 2.5 लाख नौकरियां पैदा कर सकता है: खड़गे

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक(Karnataka-gaming kharge: ) खड़गे ने गेमिंग उद्योग में बढ़ती रोजगार संभावनाओं और इसे एक नियामक ढांचा प्रदान करके अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक...

JH BJP SOREN: भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव का आरोप, हेमंत सोरेन सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार

भारतीय जनता पार्टी (JH BJP SOREN: ) के नेता प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार को कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा...

US-ELECTION-BIDEN: कमला हैरिस की दृष्टि ताजा और नई: बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (US-ELECTION-BIDEN:  )ने मंगलवार को कहा कि कमला हैरिस 2024 के चुनाव में जीतने के बाद “अपना खुद का रास्ता” बनाएंगी,...

Recent Comments