देश रोजाना, हथीन। केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलसाडा का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर टीम के सदस्यों ने स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से नागरिकों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। टीम ने स्वास्थ्य केंद्र की सफाई का भी अवलोकन किया। टीम ने स्वास्थ्य केंद्र के कार्यों पर सन्तोष प्रकट किया। इस अवसर पर पर हथीन के प्रवर चिकित्सा अधिकारी राजकुमार,नोडल अधिकारी सुरेंद्र आर्य,मेडिकल अफसर डॉक्टर पारुल,डेंटल सर्जन ममता एवं स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे। इसके बाद टीम ने आयुष्मान आरोग्य केंद्र भंगुरी एवं होमियोपैथी डिस्पेंसरी का भी निरीक्षण किया।
केंद्र की टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया
- Advertisement -
- Advertisement -
RELATED ARTICLES