Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadजलस्तर कम होने पर तीन के शव बरामद, एक की तलाश जारी

जलस्तर कम होने पर तीन के शव बरामद, एक की तलाश जारी

Google News
Google News

- Advertisement -

यमुना नदी के बढे जलस्तर से जहां लोगों को आर्थिक नुकसान हुआ, वहीं जान जाने के मामले भी सामने आ रहे हैं। यमुना में पुलिस ने बहकर जा रहे दो लोगों के शव बरामद किए हैं तो वहीं यमुना के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों शव बीके अस्पताल में रखवा दिए हैं। इसके अलावा एक व्यक्ति यमुना में बह गया, एनडीआरएफ की टीम नदी में उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक दूल्हेपुर गांव में पुलिस ने यमुना नदी में बह कर जा रहे एक युवक के शव को बरामद किया है। जांच पडताल के बाद  युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के जेवर के रहने वाले अजीत के रूप में हुई है।

इसी प्रकार नवीन नगर पुलिस चौकी के अंतर्गत यहां की पुलिस को यमुना नदी में बहता हुआ शव मिला है। करीब 30 वर्षीय व्यक्ति का शव शिव एन्क्लेव पार्ट दो, बसंतपुर कालोनी के पास से मिला है। नवीन नगर पुलिस प्रभारी हर्षवर्धन ने बताया कि शव की पहचान की कोशिश  की जा रही है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस को इसकी सूचना दे दी है।

इसके अलावा लतीपुर गांव में रहने वाले दर्शन सिंह और मंगासिंह भी खेत पर रहते थे और पशु भी रखते थे। बाढ़ की वजह से इनका परिवार फिलहाल अरुआ गांव में बनाए गए राहत शिविर में रह रहा है। रविवार को दर्शन सिंह और मंगा सिंह ने अपने खेत पर जाने की योजना बनाई, क्योंकि इनके पशु अभी भी खेतों पर ही हैं। वहां दोनों पशुओं के लिए डाली गई टीन शेड पर बैठ गए। तभी अचानक दर्शन सिंह का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में गिर गया। इससे मंगा सिंह घबरा गया। उसने दर्शन सिंह को ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन दर्शन सिंह का पता नहीं लगा। इसकी सूचना अपने स्वजन और पुलिस को दी। पुलिस ने दर्शन सिंह का शव बरामद कर लिया।

एक अन्य घटना कबूलपुर गांव की है। यहां नदी पार फार्म हाउस में रूपा नामक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता था। बाढ़ की वजह से सभी खेत को छोड़ गए। रविवार को रूपा नदी पार कर अपने खेत पर बने मकान को देखने जा रहा था। रास्ते में गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलने पर तिगांव थाना पुलिस एनडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंची। रूपा का अभी कुछ पता नहीं चल सका है।  उसकी तलाश की जा रही है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

CBI Kejriwal: सीबीआई का आरोप, आबकारी नीति साजिश में शुरुआत से शामिल थे केजरीवाल

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में अपने नवीनतम पूरक आरोप पत्र में आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(CBI Kejriwal:...

भाजपा के सामने संकट, डैमेज कंट्रोल करे या बागियों को मनाएं

भाजपा के सूची जारी करते ही जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में फूटा असंतोष का बुलबुला यह बताने को काफी है कि भाजपा को इस बार...

Brij Bhushan: बृजभूषण ने विनेश और बजरंग को ‘खलनायक’ बताया

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता बृजभूषण शरण सिंह(Brij Bhushan: ) ने शनिवार को कांग्रेस नेताओं और पहलवान...

Recent Comments