Wednesday, March 12, 2025
31.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabad13 से 15 अगस्त तक मनेगा हर घर तिरंगा महोत्सव

13 से 15 अगस्त तक मनेगा हर घर तिरंगा महोत्सव

Google News
Google News

- Advertisement -

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर फरीदाबाद में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा महोत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने जिला वासियों से आह्वान करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा महोत्सव को उत्सव की तरह मनाए। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान सभी का दायित्व, मैला, कटा व फटा हुआ राष्ट्रीय ध्वज न फहराएं।

नियमानुसार फहराए जाएंगे राष्ट्रीय ध्वज:-

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि गत वर्ष अगस्त माह में शुरू हुए हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत घरों पर तिरंगे फहराए गए। उन्होंने आह्वान किया है कि इस बार भी हर घर तिरंगा अभियान में जिलावासी भागीदार बनें और पूर्व में फटे, कटे व रंग उड़े हुए राष्ट्रीय ध्वज के स्थान पर नया राष्ट्रीय ध्वज फहराएं। उन्होंने कहा कि फटे, कटे व रंग उड़े हुए राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान के साथ निस्तारण करना होता है। अगर कोई व्यक्ति नियमानुसार राष्ट्रीय ध्वज निस्तारण नहीं करने में सक्षम नहीं है तो उक्त ध्वज को अपने नजदीक के किसी भी सरकारी कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

उपायुक्त ने कहा कि तिरंगा कभी भी फटा या मैला नहीं फहराया जाना चाहिए। हालांकि अशोक चक्र का कोई माप तय नहीं है। सिर्फ इसमें 24 तीलियों का होना जरूरी है। झंडे के किसी भाग को जलाने नुकसान पहुंचाने के अलावा मौखिक या शाब्दिक तौर पर इसका अपमान करने पर तीन साल तक की जेल या जुमार्ना या दोनों हो सकते हैं। झंडे पर कुछ भी बनाना या लिखना गैरकानूनी है। तिरंगे को किसी भी प्रकार के यूनिफॉर्म, वर्दी में इस्तेमाल में नहीं लाया जा सकता। किसी भी स्थिति में तिरंगा जमीन को छूना नहीं चाहिए। किसी अन्य झंडे को राष्ट्रीय ध्वज से ऊंचा नहीं रख या लगा सकते। साल 2002 से पहले राष्ट्रीय ध्वज को आम लोग सिर्फ स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर ही फहरा सकते थे। लेकिन साल 2002 में इंडियन फ्लैग कोड में बदलाव किया गया। जिसके तहत कोई भी नागरिक किसी भी दिन झंडे को फहरा सकता है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

क्या तकनीक वाकई महिला किसानों तक पहुँच रही है?

-प्रियंका सौरभडिजिटल तकनीक और छोटे-मोटे हस्तक्षेपों ने भारतीय कृषि में महिलाओं के लिए परिदृश्य को काफ़ी हद तक बदल दिया है। इन नवाचारों ने...

Recent Comments