देश रोजाना, पलवल
पलवल विधानसभा में शनिवार को भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया, आजादी के अमृत महोत्सव में भाजपा सारे देश में विधानसभा अनुसार तिरंगा यात्राओं का आयोजन कर रही है। इस यात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री व स्थानीय सांसद कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विधायक पलवल दीपक मंगला ने यात्रा का नेतृत्व किया और इस यात्रा का संयोजन भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवांशु गॉड ने किया तिरंगा यात्रा मंडी धर्मशाला कमेटी चौक से आरंभ होकर शहीद उधम पार्क में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि के साथ संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा लिए हुए हजारों लोग उल्लाषपूर्वक भारत माता की जय के नारे लगाते हुए मीनार गेट पुराना सोहना चौक नया सोहना चौक महर्षि दयानंद चौक होते हुए शहीद स्मारक पहुंचे जगह-जगह विभिन्न संस्थाओं ने पुष्प वर्षा की।
यात्रा आरंभ होने से पहले मंडी धर्मशाला में नेताओं ने जनसमूह को संबोधित किया। कृष्ण पाल गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा हमारी आन बान शान है और आज तिरंगा की शान केवल भारत में ही नहीं हमारे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया में बढी है पूरे देश में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चला हुआ है और उन्होंने आह्वान किया कि सभी व्यक्ति आजादी के इस महापर्व के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा लगाएं विधायक दीपक मंगला ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा हाथ में लेकर हमारे वीर सपूतों ने देश को आजाद कराया था। तिरंगा हाथ में लेकर हमारे वीर सैनिक बॉर्डर पर खड़े होकर भारत माता की सुरक्षा करते हैं और उमड़ा हुआ जनसैलाब बता रहा है कि हमारे दिलो में तिरंगे के लिए वही प्यार वही सम्मान है तिरंगा देश के लिए कुछ कर गुजरने को प्रेरित करता है।
जिला पलवल के भाजपा अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया ने भी अपने संबोधन में आए हुए नेताओं कार्यकतार्ओं और आम जनों का अभिनंदन किया और धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हरेंद्र पाल राणा, मेहर चंद गहलोत, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव गौरव गौतम, ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन के पति भगत सिंह, घुघेरा नगर परिषद के चेयर पर्सन डॉक्टर यशपाल, ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य मुकेश सिंगला, हरेंद्र तेवतिया, अविनाश शर्मा, जिला महामंत्री वीरपाल दीक्षित, राजीव कत्याल, राजेंद्र बैंसला, महेंद्र भडाना, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष यशपाल, पार्षद जितेंद्र तेवतिया, हरकिशन तेवतिया, तेजपाल तेवतिया, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रश्मि सहरावत समेत अन्य गणमान्य लोग विभिन्न कार्यकर्ता और संस्थाओं के प्रतिनिधि मुख्य रूप से मौजूद रहे।