Saturday, July 6, 2024
28.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeBiharBihar News : बिहार के छपरा में बड़ा हादसा, नाव पटलने से...

Bihar News : बिहार के छपरा में बड़ा हादसा, नाव पटलने से तीन की मौत

Google News
Google News

- Advertisement -

करवा चौथ के दिन बिहार (Bihar News) में बड़ी घटना हुई है। प्रदेश के छपरा जिले के मांझी के मटियार के पास नाव पलट गई। इसमें 18 लोग सवार थे। हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। लापता लोगों को तलाशने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। खबर है कि छह लोगों को नदीं से निकाला गया है। इसमें तीन मृत पाए गए हैं। तीनों महिलाएं हैं। अन्य तीन को अस्पताल पहुंचाया गया है। 12 लोग अभी भी लापता हैं।

Bihar News : रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा बन रहा अंधेरा

रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है। हालांकि, घटना देर शाम की है। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में भी परेशानी हो रही है। घटना की सूचना के बाद आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक भी पहुंच गए हैं।

Bihar News : घटनास्थल पर लगा है लोगों का जमावड़ा

स्थानीय प्रशासन तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लौग वहां जुट गए हैं। मौके पर ग्रामीणों के साथ पुलिस प्रशासन भी डटा हुआ है। स्थानीय ग्रामीण भी पुलिस का सहयोग कर रहे हैं। हादसे के शिकार हुए लोग कौन थे। कहां जा रहे थे। इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रशासन पूरी गंभीरता से लोगों को बचाने के हरसंभव प्रयास कर रहा है। हालात को देखते हुए स्थानीय अस्पताल में स्टाफ को अलर्ट मोड पर रख गया है।

ओवरलोड के कारण हुआ हादसा

ग्रामीणों का कहना है कि नाव ओवरलोड था। इस वजह से हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मांझी थाना अध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन द्वारा स्थानीय गोताखोरों को भी बुलाया गया है। उनकी मदद से नदी में डूबे लोगों की तलाश की जा रही है। गोताखोर और स्थानीय लोग उनकी खोज में जुटे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने ही बताया कि ये सभी किसान मजदूर थे। दियारा क्षेत्र में काम कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान नाव पलटी है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Delhi liquor scam: केजरीवाल की जमानत याचिका पर CBI से जवाब तलब

आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले (Delhi liquor scam) में दिल्ली हाई कोर्ट ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जवाब तलब किया है। दरअसल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जमानत याजिका दायर की है। उसी के संबंध में कोर्ट ने सीबीआई से जवाब तलब की है।

Integrated Industrial Township: ग्रेटर नोएडा में 25 हजार रोजगार के सृजन का माध्यम बनेगी ‘इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप’

उत्तर प्रदेश को 'वन ट्रिलियन डॉलर' की इकॉनमी बनाने की दिशा में संकल्पित व प्रयासरत योगी सरकार ने ग्रेटर नोएडा में बन रही इंटीग्रेटेड...

Rajya Sabha by-election : राज्यसभा उपचुनाव में प्रत्याशी उतार सकती है कांग्रेस, भूपेंद्र हुड्डा ने दिए संकेत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि यदि जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता दुष्यंत चौटाला आश्वासन देते हैं कि उनकी पार्टी के सभी 10 विधायक उनके साथ हैं तो कांग्रेस हरियाणा में राज्यसभा के उपचुनाव में अपना प्रत्याशी खड़ा करने पर विचार कर सकती है।

Recent Comments