Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeSPORTSCricketSA vs NZ : डिकॉक (Quinton de Kock) के तूफान में उड़ा...

SA vs NZ : डिकॉक (Quinton de Kock) के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड

Google News
Google News

- Advertisement -

CWC 2023:  वर्ल्ड कप 2023 में बुधवार को दो मजबूत टीमें भिड़ीं। साउथ अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड (SA vs NZ) से हुआ। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की हार हुई। साउथ अफ्रीका ने कीवी टीम को 190 रन से हराया। मुकाबले में क्विंटन डिकॉक (Quinton de Kock) और रासी वान डेर डुसेन (Rassie Van der Dussen) ने शतक लगाया। आज के मैच में अफ्रीकी गेंदबाजों ने भी शानदार खेल दिखाया। प्रोटियाज टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। इस जीत से उसने विश्व कप 2023 में जीत का चौका लगाया। कीवी टीम की यह लगातार तीसरी हार है। साउथ अफ्रीका के 7 मैचों में 12 अंक हो गए हैं। बेहतर नेटरनरेट के अधार पर उसकी टॉप पर वापसी हो गई है। इस समय भारत और साउथ अफ्रीका के 12-12 अंक हैं।

Quinton de Kock के दम पर अफ्रीका ने खड़ा किया रनों का पहाड़

डिकॉक (Quinton de Kock) और डुसेन (Rassie Van der Dussen) के शतक से अफ्रीकी टीम ने 357 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 35.3 ओवर में 167 रन पर ढेर हो गई। कीवी टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने 60 रन की पारी खेली। ओपनर विल यंग ने 33 रन बनाए। डेरिल मिचेल 24 रन बनाकर आउट हुए। कीवी टीम के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। अफ्रीका की ओर से मार्को यानसेन ने 3 विकेट लिए। स्पिनर केशव महाराज के खाते में 4 विकेट आए।

डिकॉक (Quinton de Kock) और डुसेन ने खेली शानदार पारी

South Africa Quinton de Kock and Rassie van der Dussen during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between New Zealand and South Africa, at Maharashtra Cricket Association Stadium.
Pune: South Africa Quinton de Kock and Rassie van der Dussen during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between New Zealand and South Africa, at Maharashtra Cricket Association Stadium.

डिकॉक (Quinton de Kock) ने 116 गेंद पर 114 रन बनाए। डुसेन ने 118 गेंद पर 133 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के लगाए। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 200 रन की साझेदारी की। इनके अलावा डेविड मिलर ने 30 गेंद पर 53 रन की तूफानी पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी 10 ओवर में 119 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउदी ने 77 रन देकर 2 विकेट लिए।

पहले 15 ओवर में न्यूजीलैंड ने की कसी गेंदबाजी

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को बल्लेबाजी का न्योता दिया। उसने शुरुआती 15 ओवर तक कसी हुई गेंदबाजी की। उनकी शानदार गेंदबाजी का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इस दौरान डिकॉक केवल एक बाउंड्री लगा पाए। दक्षिण अफ्रीका ने पहले पावरप्ले में एक विकेट पर 43 रन बनाए। इसमें कप्तान तेंबा बावुमा का योगदान 24 रन था।

जीवनदान का फायदा उठाया डिकॉक ने

डिकॉक को शुरू में ही जीवनदान मिला। इसका फायदा उन्होंने बखूबी निभाया। ग्लेन फिलिप्स ने विश्व कप में अपना पहला मैच खेल रहे साउदी की गेंद पर उनका मुश्किल कैच छोड़ दिया। डिकॉक तब 12 रन पर खेल रहे थे। उन्होंने पारी के 16वें ओवर में साउदी पर चौका और छक्का लगाकर अपने हाथ खोले। फिर सेंटनर की गेंद भी छह रन के लिए भेजी। वह 62 गेंद पर 50 रन तक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से किसी एक विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने का जॉक कैलिस (485 रन, 2007) का रिकॉर्ड तोड़ा। डुसेन भी शुरू में जूझते नजर आए लेकिन उन्होंने पांव जमाए रखे तथा 61 गेंद पर अपना पचासा पूरा किया। इस बीच उन्होंने रविंद्र और फिलिप्स पर छक्के लगाए।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Train Accident: आज दो राज्यों में ट्रेन हादसा, पढ़िए

Train Accident: छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई ट्रेन छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक यात्री ट्रेन (Train Accident: ) शुक्रवार तड़के पटरी पर गिरे पेड़...

BJP Budget: भाजपा ने कहा, विकसित भारत बनाने में उपयोगी साबित होगा बजट

भारतीय जनता पार्टी (BJP Budget: ) ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा पेश केंद्रीय बजट विकसित भारत...

Haryana AAP: पढ़िए पंजाब के सीएम ने क्यों कहा, क्या मैं किसानों को लाहौर भेजूं

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Haryana AAP: )ने शुक्रवार को केंद्र पर हमला बोला और कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (BJP नीत सरकार...

Recent Comments