Saturday, July 6, 2024
28.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeBiharBihar Gopalganj Stemped News : बिहार में बड़ा हादसा, तीन की मौत

Bihar Gopalganj Stemped News : बिहार में बड़ा हादसा, तीन की मौत

Google News
Google News

- Advertisement -

Bihar News in Hindi : बिहार के गोपालगंज से एक बड़ी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गोपालगंज जिले में सोमवार को बड़ी घटना हुई है। सोमवार रात पूजा पंडाल में भगदड़ (Bihar Stemped News) की खबर है। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें दो बुजुर्ग महिला और एक पांच वर्षीय बच्चा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। 14 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर है कि चीनी मिल रोड स्थित राजा दल के पास पूजा पंडाल में भगदड़ मच गई। यहां श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ जुट गई थी।

Bihar Stemped News
घटनास्थल की तस्वीर

Bihar Stemped News : बच्चे को बचाने में गई बुजुर्ग की जान

पुलिस ने बताया कि घटना (Bihar Stemped News) राजा दल पूजा पंडाल की है। घटना के बारे में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि राजा दल पूजा पंडाल की गेट से थोड़ी दूर पहले भीड़ में एक बच्चा गिरकर दब गया था। बच्चे को बचाने के क्रम में दो बुजुर्ग महिलाएं झुकी और भीड़ में दब गई। दोनों महिलाओं को सांस लेने में दिक्कत हुई। तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट और पुलिस बल ने तत्काल स्थिति नियंत्रण में लिया।

Bihar Stemped News : मृतकों की हुई पहचान

Bihar Stemped News 2
घटनास्थल की तस्वीर।

घटना (Bihar Stemped News) में मृतकों की पहचान हो गई है। मृतकों में आस कुमार, पांच वर्ष, ग्राम सनहा मठिया, कुचायकोट, गोपालगंज, उर्मिला देवी,  55 वर्ष, ग्राम सासामुसा, थाना कुचायकोट, गोपालगंज, शांति देवी, बसडिला बाजार नगर थाना।

एसपी ने आगे बताया कि मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट और पुलिस बल ने तत्काल स्थिति को नियंत्रण में लिया। अब स्थिति सामान्य है। इसके अलावा अंबेडक चौक से अस्पताल मोड़ होते हुए चीनी मिल रोड पर भी लोगों के आवागमन को ब्लाक कर दिया गया है। मौके पर भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात किया गया है।

प्रशासन की अपील, अफवाहों पर ध्यान न दें

पूजा समितियां ने लोगों से अपील की है कि भीड़ में निकलने में सावधानी बरतें। खासकर बच्चों को भीड़ वाली जगहों पर ले जाने में विशेष सावधानी बरतें। किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दें। शहर में घटना भीड़ के अनियंत्रित होने के कारण हुई है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है।

नवरात्र पर भीड़ कंट्रोल के लिए ये थी व्यवस्था

10 कंपनी, 1200 फोर्स की तैनाती

2 टुकड़ी BMP, 1 स्वाभिमान बटालियन भी

400 जगहों पर डेपुटेशन

40 QRT का गठन

महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन

सादे लिबास में पुलिस की तैनाती

नगर और मीरगंज के लिए ट्रैफिक प्लान

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Andhra Pradesh: चंद्रबाबू नायडू ने TDP सांसदों के साथ जेपी नड्डा से की मुलाकात, ‘विकसित आंध्र’ पर की बात

ध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनसे ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित आंध्र’ के लिए अपना दृष्टिकोण साझा किया।

African swine fever: संभल जाएं, ‘अफ्रीकी स्वाइन फीवर’ तबाही मचाने की कर रहा तैयारी

यह संक्रमित (African swine fever) सूअर के शरीर से निकलने वाले तरल पदार्थ के प्रत्यक्ष संपर्क में आने पर एक सूअर से दूसरे सूअर में आसानी से फैल सकता है।

मेहनत कर सकता हूं, तो आलसी क्यों बनूं

परिश्रम से जो अपना जी चुराता है, वह कभी अमीर नहीं बन सकता है। मेहनत ही इंसान को दुनिया भर की निधियों का मालिक...

Recent Comments