Monday, March 10, 2025
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeBiharCTET 2024: बिहार में दूसरे की जगह CTET परीक्षा देने के आरोप...

CTET 2024: बिहार में दूसरे की जगह CTET परीक्षा देने के आरोप में 17 गिरफ्तार

Google News
Google News

- Advertisement -

CTET 2024: बिहार में मूल अभ्यार्थियों की जगह परीक्षा देने के मामले में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बिहार पुलिस ने बताया है कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET)-2024 में वास्तविक अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देने के आरोप में राज्य भर से तीन महिलाओं सहित कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, दरभंगा से 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जबकि सारण से चार और बेगूसराय जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने कहा कि इन लोगों को रविवार को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे सीटीईटी परीक्षा (CTET 2024) में शामिल हुए थे। पुलिस के मुताबिक, परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट स्कैन के दौरान इस फर्जीवाड़े का पता चला। दरभंगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जगुनाथ रेड्डी ने रविवार को बताया कि दरभंगा में गिरफ्तार किए गए जालसाजों में मुकेश कुमार, गुरुशरण यादव, सोनू कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विमल कुमार, राजा कुमार, सुनीता कुमारी, नीतू कुमारी, ईश्वर कुमार, शशिकांत भारती, श्रवण कुमार और मनोज कुमार शामिल हैं।

रेड्डी ने बताया कि ये गिरफ्तारियां निरीक्षकों और प्रशासकों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर की गई। पुलिस असली अभ्यर्थियों (CTET 2024) के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। सारण पुलिस ने एक बयान में कहा कि भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विभिन्न परीक्षा केंद्रों से पुलिस ने रविवार को चार लोगों–हरे राम पांडेय, सुचिता कुमारी, जय कुमार भारती और विपुल कुमार को गिरफ्तार किया। बयान के मुताबिक, वे वास्तविक उम्मीदवारों की जगह परीक्षा में शामिल हुए थे तथा पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

बेगूसराय के गरहरा थाना अध्यक्ष सुमंत चौधरी ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि उनके थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक केंद्र से एक फर्जी अभ्यर्थी आनंद कुमार को गिरफ्तार किया गया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

स्वभाव में साम्यता की वजह से पुतिन की ओर झुके ट्रंप?

संजय मग्गूराष्ट्रपति चुनाव के दौरान जनता के बीच दिए गए ‘अमेरिका फर्स्ट’ नारे को लागू करने में डोनाल्ड ट्रंप पूरी शिद्दत से जुट गए...

छोटी मुसीबत को किसान ने बड़ी समझा

बोधिवृक्षअशोक मिश्रजब तक किसी समस्या का सामना न किया जाए, तब तक वह बहुत बड़ी लगती है। सामना किया जाए, तो लगता है कि...

Recent Comments