Tuesday, March 11, 2025
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeDELHI NCR News in hindi - Deshrojanaकई राज्यों में मुंबई समेत ऑरेंज अलर्ट जारी, दिल्ली में क्या हाल?

कई राज्यों में मुंबई समेत ऑरेंज अलर्ट जारी, दिल्ली में क्या हाल?

Google News
Google News

- Advertisement -

कई राज्यों में भारी बारिश की भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने  चेतावनी जारी की है।  कई राज्य समेत उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ भी इसमें शामिल है। मुंबई में भी भारी बारिश हो रही है। मुंबई में इस कारण ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया हैं। भारी बारिश के कारण मुंबई की सड़कों पर गुरुवार को लम्बा  ट्रैफिक जाम देखने को मिला। लोकल सेवाएं भी सेंट्रल और हार्बर लाइनों पर प्रभावित हुई। शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने उपनगरों और रत्नागिरी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश मुंबई में जानलेवा साबित हो रही है। बारिश के कारण रायगढ़ में लैंडस्लाइड देखने को मिला, इसी कारण यहाँ पर 5 लोगों की मौत हो गई थी।

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि  21 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश महाराष्ट्र के विदर्भ में देखन को मिल सकती है। इसी वजह से विभाग ने यहाँ पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश की उत्तराखंड में चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने यहाँ भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी से बहुत भारी बारिश की पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी चेतावनी जारी की है। ओडिशा में भी बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

देश की राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार यानी आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 39 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इसके साथ ही यहाँ पर आसमान में सुहाने बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को दिल्ली में बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

पाकिस्तान बनने के साथ भड़क उठी थी बलूच में विद्रोह की आग

संजय मग्गूपाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी यानी बीएलए ने आज क्वेटा से पेशावर जा रही जफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया है। जफर एक्सप्रेस...

Recent Comments