Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeDelhiप्रसिद्ध साहित्यकार सूर्यबाला लाल को मिला इंडिया नेटबुक्स शिखर सम्मान

प्रसिद्ध साहित्यकार सूर्यबाला लाल को मिला इंडिया नेटबुक्स शिखर सम्मान

Google News
Google News

- Advertisement -

नई दिल्ली। इंडिया नेटबुक्स और बीपीए फ़ाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किए जाने वाले वर्ष 2023 सम्मानों की घोषणा कर दी गई है। शिखर सम्मान-वेदव्यास सम्मान, प्रसिद्ध साहित्यकार सूर्यबाला लाल को प्रदान किया गया है। अन्य शिखर सम्मानों में महाकवि कालिदास सम्मान सन्तोष चौबे को, विदुषी गार्गी सम्मान गीतांजलिश्री को, एवं बागेश्वरी सम्मान प्रेम जनमेजय को प्रदान किया गया है।

सूर्यबाला लाल

साहित्य विभूषण सम्मान

शिखर सम्मानों के अतिरिक्त साहित्य विभूषण सम्मान बी.एल. गौड़, मैत्रेयी पुष्पा, सरोजनी प्रीतम, सुरेश ऋतुपर्ण, लालित्य ललित, संतोष श्रीवास्तव, दिविक रमेश, इकराम राजस्थानी, हरीश पाठक, अनूप भार्गव, सुरेंद्र गंभीर, अशोक व्यास, जवाहर कर्णावट, लक्ष्मीशंकर वाजपेयी, वसंत कुमार परिहार, बुद्धि नाथ मिश्रा, सूरज प्रकाश, हरिसुमन बिष्ट, जितेन्द्र श्रीवास्तव, रमेश सैनी, संतोष खन्ना, अनंत विजय, संजीव पालीवाल, और अभिषेक सक्सेना को दिया जाएगा।

साहित्य भूषण सम्मान रति सक्सेना, जगदीश डागर, अनुराग शर्मा, राजेन्द्र जोशी, सविता चड्ढा, इला कुमार, बी.एल. आच्छा, अरविंद तिवारी, बुलाकी शर्मा, सुभाष चंदर, प्रभात गोस्वामी, हरिहर झा, रूपसिंह चंदेल, रजनी मोरवाल, हरियश राय, आकांक्षा पारे, शैलजा सक्सेना, दामोदर खड़से, त्रिलोक दीप, दीपक पाण्डेय, मधुकांत, सूरज सिंह नेगी, अशोक ओमरे, उषारानी राव, विजय कुमार तिवारी, दिनेश कुमार माली, केवल सूद, नीलू गुप्ता, सुरेश शुक्ला, संचय जैन, सूरज बड़त्या, हरि सिंह पाल आदि को दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : तीरथ राम शाह अस्पताल में हुआ हेल्थ चेकअप जांच कैम्प का आयोजन

साहित्य रत्न सम्मान

साहित्य रत्न सम्मानों में बाल, तरुण व युवा पुरस्कार क्रमश पलाश शुक्ला, मिताली व हिमांक कुंद्रा को तथा साहित्य रत्न सम्मान बलदेव त्रिपाठी, प्रमिला वर्मा, पद्मा शर्मा, सीमा असीम, संजीव जायसवाल, सुधा जुगरान, मीनू त्रिपाठी, कुसुम पालीवाल, राम उपदेश सिंह, सिद्धेश्वर, निवास चंद्र ठाकुर, अंजना सुधीर, आशा सिंह गौर, नूरजहां परवीन, इला कुमार, सौम्या दुआ, राजेंद्र सहगल, हरीश कुमार सिंह, पिलकेंद्र अरोड़ा, मुकेश राठौर, अलंकार रस्तोगी, अलका अग्रवाल सिगतिया, सुधा, कान्ता राय, राकेश अचल, मीनाक्षी जोशी, राहुल श्रीवास्तव, राकेश कुमार, शील, संतोष अलेक्स, जसविंदर कौर, काजल सूरी, कृतिका सिंह, रचना राणा, प्रताप सिंह, सुरेशकुमार मिश्रा, अनिला सिंह चाड़क, डी. एन. सिन्हा, आराधना सिंह बुंदेला, निशा केवलिया, स्मिता मिश्र, आत्माराम भाटी, रंजीत कपूर, विनोद नागर, उपेन्द्र नाथ रैणा, कीर्ति काले, चिराग जैन, जय वर्मा, स्नेह ठाकुर, दुर्गा सिन्हा, रामेश्वर सिंह, अभिषेक तिवारी, शिव सिंह, राम भट्ट, गुरबचन कौर नीलम, वाणी कर्ण, माधुरी रामधारी, प्रेम विज, मृणाल वल्लरी, अनूप श्रीवास्तव, राकेश शर्मा, जयश्री शर्मा, नीलिमा टिक्कू, स्वतंत्र कुमार, रणविजय राव, पूनम मणिक्यंबा, सुगंधा सिंह, जमुना विनी, व्यंकटेश्वर राव, स्वाति चौधरी, यशपाल निर्मल, जगदीश व्योम, रूपेश्वरी शर्मा को प्रदान किया गया है।

9 मार्च को दिए जाएंगे पुरस्कार

बीपीए समाज रत्न सम्मान नीता टंडन, नीरज कुमार, श्याम परांडे, रामबीर सिंह, सुषमा सेंगर, रीता मिश्रा, प्याली राव, साधना त्रिवेदी एवं मनीषा आवले चौगांवकर को दिया गया है। ये पुरस्कार 9 मार्च 2024 (शनिवार) को दिल्ली में होटल क्राउन प्लाज़ा मयूर विहार, फेज-1 दिल्ली – 110091 में प्रदान किए जाएंगे। सीमित स्थान होने के कारण कार्यक्रम में प्रवेश पत्र द्वारा ही प्रवेश मान्य होगा। बच्चों को प्रवेश नहीं दिया जा सकेगा।

लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़े रहें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments