Wednesday, March 12, 2025
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in Hindiकुष्ठ रोगी की सेवा में महात्मा गांधी

कुष्ठ रोगी की सेवा में महात्मा गांधी

Google News
Google News

- Advertisement -

बोधिवृक्ष
अशोक मिश्र
परचुरे शास्त्री स्वाधीनता संग्राम सेनानी थे। वह संस्कृत भाषा के प्रकांड विद्वान और कवि थे। उन्होंने कांग्रेस के साथ मिलकर कई बार अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन किया था। इसके चलते उन्हें जेल भी जाना पड़ा। वह असहयोग आंदोलन में भाग लेने की वजह से महात्मा गांधी के साथ गिरफ्तार किए गए और उन्हें पुणे के यरवदा जेल में रखा गया। दुर्भाग्य से उन्हें कुष्ठ रोग हो गया था। जेल में भी उन्हें अलग कोठरी में रखा गया। महात्मा गांधी ने उनसे मिलने की इजाजत जेल अधिकारियों से मांगी, लेकिन उन्हें इसकी इजाजत नहीं मिली। परचुरे शास्त्री गांधी जी के मित्र भी बताए जाते हैं। कहते हैं कि जब उनका रोग काफी बढ़ गया तो वह सेवाग्राम आए। सेवाग्राम में महात्मा गांधी रहते थे। महात्मा गांधी लगातार लोगों से सेवाग्राम में घिरे रहते थे। सेवाग्राम में बनी कुटिया में लोग रहते थे। एक दिन की बात है। महात्मा गांधी सुबह टहलकर जब वापस लौटे तो देखा कि उनकी कुटिया के दरवाजे पर एक कृशकाय व्यक्ति जमीन पर लेटा हुआ है। गांधी जी उसको देखकर चौंक गए। उस व्यक्ति के शरीर से मवाद बह रहा था। महात्मा गांधी ने तुरंत पहचान लिया कि यह परचुरे शास्त्री हैं। शास्त्री ने बड़ी दीनता से हाथ जोड़ते हुए कहा कि मैं आपके दरवाजे पर शांति से मरने आया हूं। यह सुनकर गांधी जी द्रवित हो गए। उन्होंने पल भर सोचा कि इन्हें कहां रखूं। कुटिया में लोग रह रहे थे। अंतत: गांधी जी ने परचुरे को अपने बगल में खाली पड़े गोदाम में ले गए। उन्होंने उनका मवाद साफ किया, दवा लगाई। कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति भी जताई, लेकिन गांधी जी नहीं माने। उन्होंने कुछ दिनों तक शास्त्री जी की मन लगाकर सेवा की, लेकिन अफसोस की बात यह है कि 5 सितंबर 1945 को परचुरे शास्त्री का निधन हो गया। उनकी याद में वह कुटिया सेवाग्राम में आज भी है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Haryana local body election result : हथीन में भी खिला कमल, बीजेपी की रेणु लता 1263 वोटों से जीती

हथीन। नगर पालिका के चेयरपर्सन के चुनाव में BJP प्रत्याशी रेणु लता विजयी रहीं।  उन्होंने   पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ीं आभा रविन कुमार...

प्रसिद्धि की बैसाखी बनता साहित्य में चौर्यकर्म

-डॉ. सत्यवान सौरभसाहित्यिक चोरी साहित्यिक क्षेत्र में एक बड़ी चुनौती बन गई है, जहाँ एक लेखक के विचारों, शब्दों या रचनाओं पर दूसरे लेखक...

Recent Comments