Tuesday, March 11, 2025
22.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in Hindiहरियाणा में बढ़ते साइबर क्राइम पर नियंत्रण बहुत जरूरी

हरियाणा में बढ़ते साइबर क्राइम पर नियंत्रण बहुत जरूरी

Google News
Google News

- Advertisement -

मेवात में कोटेक महिंद्रा बैक के मैनेजर रैंक के तीन अधिकारियों ने जो कुछ किया, वह क्षम्य नहीं है। उन्होंने बैंक खातों की जानकारी साइबर ठगों को देकर न केवल अपने खाताधारकों के विश्वास को तोड़ा, बल्कि सेवाशर्तों का भी उल्लंघन किया। पुलिस ने इन तीनों बैंक अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। कानून के मुताबिक इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सबसे बड़ी बात यह है कि ये एक खाते की जानकारी देने के बदले पंद्रह से बीस हजार रुपये साइबर ठगों से वसूलते थे। ये लोग अब तक लगभग दो हजार बैंक खाते खोल चुके थे। इनमें से कितने खातों की डिटेल उन्होंने साइबर ठगों को दी है, इसकी जांच चल रही है। मामले का खुलासा 18 नवंबर 2023 को एक खाते से दस हजार रुपये गलत रूप से ट्रांसफर होने पर हुआ और जब शिकायत दर्ज कराई गई, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ।

नेशनल क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो की रिपोर्ट बताती है कि हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश में साइबर अपराध बढ़ रहे हैं। वर्ष2022 में देश के 19 महानगरों में 13534 साइबर अपराध से जुड़े मामले दर्ज किए गए थे। इनमें से 73.4 प्रतिशत यानी 9940 मामले सिर्फ बेंगलुरु में दर्ज किए गए थे। साइबर अपराध का सबसे बड़ा केंद्र देश में बेंगलुरु ही साबित हो रहा है। फ्यूचर क्राइम रिसर्च फाउंडेशन की एक स्टडी के अनुसार, छोटे शहरों में साइबर अपराध कुछ ज्यादा ही बढ़ रहे हैं। छोटे शहरों में लोगों को टारगेट बनाना साइबर ठगों के लिए आसान है। टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म का तेजी से बढ़ता उपयोग साइबर क्राइम करने वालों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रहा है।

यह भी पढ़ें : विचार शून्यता से बचना है तो पुस्तकों की ओर लौट चलो

टेलीग्राम पर साइबर अपराध में सहायक साबित होने वाले टूल बहुत मामूली रकम में बेची जा रही है। इसका फायदा साइबर क्राइम करने वाले उठा रहे हैं। देश में साइबर ठगी के मामले पिछले कुछ सालों से लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस मामले में दिल्ली, हरियाणा और तेलंगाना सबसे ऊपर हैं यानी इन तीन राज्यों में सबसे ज्यादा साइबर ठगी की घटनाएं प्रकाश में आई हैं।

पिछले साल यानी 2023 में विभिन्न राज्यों में कुल 7489 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की गई। वैसे तो पुलिस थानों में दर्ज किए गए मामलों के आधार पर बात करें, तो उत्तर प्रदेश अव्वल ठहरता है, लेकिन जनसंख्या के अनुपात के हिसाब से देखा जाए, तो दिल्ली और उसके बाद हरियाणा ही ठहरता है। हरियाणा की दस लाख आबादी के अनुपात में पिछले साल 303 मामले दर्ज किए गए। मई 2023 को नूंह में सौ करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी का खुलासा हुआ था। गुरुग्राम में ही पुलिस ने 6 फरवरी 2023 को 14 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इन साइबर ठगों ने 12116 मामलों में अपना हाथ होने की बात स्वीकार की थी।

संजय मग्गू

-संजय मग्गू

लेटेस्ट खबरों के लिए क्लिक करें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

छोटी मुसीबत को किसान ने बड़ी समझा

बोधिवृक्षअशोक मिश्रजब तक किसी समस्या का सामना न किया जाए, तब तक वह बहुत बड़ी लगती है। सामना किया जाए, तो लगता है कि...

Recent Comments