Friday, October 18, 2024
35.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in Hindiदागदार चेहरे को आईना नहीं सुहाता

दागदार चेहरे को आईना नहीं सुहाता

Google News
Google News

- Advertisement -

मनुष्य अपने पुरुषार्थ के नगाड़े कितने ही क्यों न पीट ले, अपने कर्तव्य के ध्वज हाथ में लेकर उन्मत होकर वह कितना ही क्यों न नाच ले, लेकिन अंत में विशाल और अनंत आकाश के सामने वह ठिगना और अपूर्ण ही रहता है। अपूर्णता ही जीवन का स्थायी भाव है, इस बात का अनुभव देश की सामान्य जनता को लोकसभा में प्रधानमंत्री के विरुद्ध विपक्षियों द्वारा मणिपुर प्रकरण पर लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर हो गया। उस तथाकथित महामानव की इतनी दुर्दशा हो जाती है कि वह मुंह छुपाने के लिए आश्रय खोजने लगता है। कई व्यक्ति धैर्यवान, बुद्धिमान और पराक्रमी होने के बावजूद अहंकार से ग्रस्त होने के कारण सफल नहीं हो पाते हैं। कुछ ऐसी चूक वह कर जाता है जो समाज के लिए अक्षम्य होता है। असम से कांग्रेस सांसद गौरव गोगई ने चर्चा की शुरुआत करते हुए मणिपुर के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। गौरव गोगई ने चर्चा के दौरान केंद्र सरकार से तीन सवाल पूछे। पहला प्रश्न उनका था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर क्यों नहीं गए? उन्हें वहां के हालात पर बोलने के लिए 80 दिन क्यों लगे? मुख्यमंत्री एन. वीरेंद्र सिंह को हटाया क्यों नहीं गया?

राहुल गांधी ने लोकसभा में दूसरे दिन अविश्वास प्रस्ताव पर बहस में हिस्सा लिया। अपने संबोधन में भारत जोड़ो यात्रा, मणिपुर हिंसा और कई मुद्दों पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। भाषण की शुरुआत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज का भाषण अदाणी पर नहीं है, इसलिए भाजपा के सांसदों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस नेता ने मणिपुर पर बात करते हुए कहा कि जब हम सपनों को पूरे करते हैं, तब हमें हिंदुस्तान की आवाज सुनाई देती है। भारत एक आवाज है, भारत इस देश के सब लोगों की आवाज है और अगर हमें वह सुननी है, तो नफरत को भुलाना पड़ेगा। कुछ दिन पहले मैं मणिपुर गया, लेकिन प्रधानमंत्री आज तक नहीं गए, क्योंकि उनके लिए मणिपुर हिंदुस्तान नहीं है। मणिपुर के मुद्दे पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला और कहा कि हिंदुस्तान को मणिपुर में मारा है, उसका कत्ल किया, मर्डर किया। भारत माता की हत्या मणिपुर में की गई। मणिपुर के लोगों को मारकर भारत माता की हत्या की गई। आप देशद्रोही हो, देशप्रेमी नहीं हो। इसलिए आपके प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं जाते। अब आप हरियाणा में जो कुछ कर रहे हो उससे पूरा देश जलने में लगा है।

यह ठीक है कि इस अविश्वास प्रस्ताव से सरकार का कुछ नहीं बिगड़ेगा, लेकिन इतनी बात जरूर हुई है कि देश की आम जनता को इस बात पर मनन करने का अवसर मिल गया है कि मणिपुर को इस जातीय हिंसा में किसने और किसलिए झोंका। मसला बहुत ही गंभीर है, लेकिन इस पर शीर्ष सत्तारूढ़ नेताओं का मौनव्रत साध लेना कहां तक उचित है। अब तो यह बात छोटी पड़ गई है कि दो महिला को 3 मई को निर्वस्त्र करके सारेआम घुमाया गया, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, क्योंकि सत्तारूढ़ ने आमजन का ध्यान भटकाने के लिए मणिपुर के उस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के महत्त्व को यह कहकर कम करने का प्रयास कर दिया है कि राजस्थान, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ में भी ऐसी घटनाएं हुई हैं जिस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। हद तो तब हो गई जब सत्तारूढ़ ने यह कहना शुरू कर दिया कि मणिपुर की आग को राहुल गांधी और आईएनडीआईए के लगभग 21 सांसदों ने वहां जाकर आम लोगों की भावनाओं को कुरेदा है जिसके कारण वहां की जातीय हिंसा की आग शांत नहीं हो पाई है। मणिपुर प्रकरण इतना गंभीर हो गया है कि देश ही नहीं, विदेश में भी इस पर भारत सरकार की थू—थू कर रहे हैं। याद करिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब फ्रांस यात्रा पर थे, तो उनके वहां रहते 27 यूरोपियन देशों ने मणिपुर की घटना पर भारत के विरुद्ध एक प्रस्ताव पेश कर दिया था, लेकिन उसकी भी परवाह न करते हुए सरकार ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया।

निशिकांत ठाकुर

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

INDvsNZ: दूसरे दिन गिरे 13 विकेट, कॉन्वे ने बल्लेबाजी में दिखाया दम

पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन, भारतीय टीम के लिए हालात काफी खराब रहे। शुरुआती दिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका और दिन पूरी तरह से धुल गया। दूसरे दिन खेल निर्धारित समय से 15 मिनट पहले शुरू हुआ और कुल 13 विकेट गिरे। भारतीय पारी: न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी और विलियम ओरुर्के ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह घरेलू मैदान पर भारत का टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। हेनरी ने पांच विकेट और ओरुर्के ने चार विकेट झटके। ऋषभ पंत ने भारतीय पारी में सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पारी: बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से डेवॉन कॉन्वे ने शानदार प्रदर्शन किया। स्टंप तक न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 180 रन बना लिए और 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली। रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया। समीक्षा: भारतीय बल्लेबाजी बेहद खराब रही और पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद गेंदबाजी में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम और डेवॉन कॉन्वे ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। कॉन्वे का प्रदर्शन: डेवॉन कॉन्वे शतक से चूक गए और 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें बोल्ड किया। निष्कर्ष: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला ओवरकास्ट कंडीशन में गलत साबित हुआ। भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक का सबसे कम स्कोर दर्ज किया गया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

Yahya Sinwar: मारा गया हमास का चीफ, इस्राइल ने दिखाए सबूत!

गाजा में इस्राइली रक्षा बल (IDF) ने गुरुवार को एक अभियान के दौरान हमास के तीन लड़ाकों को मार गिराया। शुरुआत में IDF और...

मन की खुशी बनाम पैसे कमाने का दबाव: एक आंतरिक संघर्ष की कहानी

किसी एक शहर में, जहाँ चमकदार बिलबोर्ड और मॉल की चकाचौंध थी, एक युवा व्यक्ति, आर्यन, अपने सपनों के पीछे भागता रहा। उसकी आँखों...

Recent Comments