Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in Hindiबोधिवृक्ष: मां का करियर खत्म, चैपलिन का शुरू

बोधिवृक्ष: मां का करियर खत्म, चैपलिन का शुरू

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: हास्य अभिनेता चार्ली चैपलिन आज भी पूरी दुनिया में मशहूर हैं। उनके माता-पिता दोनों गायक और अभिनेता थे। चार्ली चैपलिन का नाम था चार्ल्स स्पेंसर चैपलिन। इनका जन्म लंदन में 16 अप्रैल 1889 को हुआ था। उनके बारे में कहा जाता है कि जब वे तीन साल के थे, तो उनके पिता अलग हो गए थे। उनकी मां हन्ना हिल ने बहुत संकट का सामना किया, लेकिन चैपलिन को कभी निराश नहीं होने दिया। कई बार तो उन्हें फाकाकशी की भी नौबत आई। चार्ली चैपलिन के बारे में कथा मशहूर है कि जिस दिन उनकी करियर की शुरुआत हुई, उनकी मां का करियर उसी दिन से खत्म हो गया। बात उस समय की है, जब वे पांच साल के थे।

वे अपनी मां के साथ थियेटर जाया करते थे। एक दिन जब उनकी मां मंच पर गाना गा रही थीं तो उनकी आवाज फट गई। दर्शकों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। दर्शकों के शोर मचाने पर मजबूरन चैपलिन की मां का हाथ पकड़कर थियेटर संचालक ने मंच से नीचे उतार दिया गया। लेकिन इसके साथ ही संचालक ने चैपलिन को मंच की ओर धकेल दिया। उस समय उसकी आयु पांच वर्ष थी। मंच पर पहुंचते ही चैपलिन ने गाना और अभिनय करना शुरू कर दिया। फिर क्या था? दर्शकों ने उनके गायन और अभिनय को देखकर तालियां बजानी शुरू की।

उस दिन काफी पैसा मंच पर बरसा। इसके बाद तो चैपलिन के दिन ही बदल गए। धीरे-धीरे चैपलिन की ख्याति बढ़ती गई। वे लंदन में ही नहीं पूरी दुनिया में मशहूर हो गए। उनकी हास्य फिल्मों के दीवाने आज भी पूरी दुनिया में है। उनकी सभी फिल्में श्वेत-श्याम और मूक हैं। उन दिनों रंगीन और आवाज वाली फिल्मों का चलन शुरू नहीं हुआ था। चैपलिन ने हमेशा हास्य प्रधान फिल्में ही कीं।

-अशोक मिश्र

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments