Friday, October 18, 2024
22.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in Hindiहम सबकी गलती से खतरे में है पहाड़ का पर्यावरण

हम सबकी गलती से खतरे में है पहाड़ का पर्यावरण

Google News
Google News

- Advertisement -

समय पूर्व तैयारियों ने हमें चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ से होने वाले नुकसान से तो बचा लिया, लेकिन यह अपने पीछे कई सवाल छोड़ गया है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या हमारा पर्यावरण असंतुलित हो रहा है? भयंकर गर्मी, बेमौसम बारिश, चक्रवात, सूखा, ओलावृष्टि और जंगलों में लगने वाली आग जैसी घटनाएं कुछ इसी तरफ इशारा भी कर रही हैं। कम से कम उत्तराखंड के घने जंगलों से ढके पहाड़ों में लगी आग तो यही संदेश दे रहे हैं कि ऐसी घटनाएं पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही हैं।

लेकिन सवाल उठता है कि क्या इसके जिम्मेदार हम नहीं हैं? उत्तराखंड के जंगलों में लगने वाली ज्यादातर आग मानव निर्मित होती हैं, जो अक्सर लोग अवैध रूप से लगाते हैं। इसे सीजन में घास के बेहतर विकास को बढ़ावा देने के लिए लगाई जाती है। इनके अलावा जंगल में आग लगाने के लिए कई बार लोगों की लापरवाही भी जिम्मेदार होती है जैसे धूम्रपान करके जलती हुई सिगरेट अथवा बीड़ी को इधर उधर फेंक देना, जिससे सूखी घास में तेजी से आग पकड़ लेती है। देखते ही देखते पूरा जंगल तबाह हो जाता है। इस आग से ग्रामीणों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है, क्योंकि जंगल से ही लोग ईंधन, इमारती लकड़ी, भोजन और फल उत्पाद प्राप्त करते हैं।

इसका एक उदाहरण उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट ब्लॉक से 25 किमी की दूरी पर बसा पोथिंग गांव है, जो पहाड़ की घाटियों में बसा हुआ है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बनता है। इसे पहाड़ों की हरियाली और शुद्ध हवाओं के लिए ही जाना जाता है। इस गांव की आबादी लगभग दो हजार से ज्यादा है। कुदरती संसाधनों से भरपूर इस गांव को खुद इंसानों की नजर लग गई है। लगातार जंगलों में आग लगने से लोगों को तो परेशानी हो ही रही है, जानवर भी बीमारियों का शिकार होते जा रहे हैं। जंगलों से उठने वाला धुआं लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है। धुएं से वातावरण खराब होता जा रहा है। इसके कारण गांव धुएं की चिमनी बनता जा रहा है।

जंगल में लगने वाली आग से परेशान गांव की किशोरी पूजा का कहना है कि जंगल में आग लगने से जो धुआं निकलता है, उससे पूरा वातावरण दूषित होता जा रहा है। हमें सांस लेने में दिक्कत होने लगी है। आग से पूरे गांव में कोहरे की चादर छाने लगी है। लोगों में नई बीमारियां पैदा हो रही हैं। जंगल के पेड़-पौधों में लगी आग करोना महामारी की तरह फैलती जा रही है।

गांव की एक अन्य किशोरी नेहा बताती है कि धुएं के कारण पूरा जंगल तबाह हो रहा है। कभी लगता है जंगल पूरी राख में ही तब्दील न हो जाए। नेहा के अनुसार धुएं से न केवल इंसान परेशान है बल्कि जानवरों में भी कई बीमारियों ने डेरा डाल लिया है। पता नहीं कौन सी बीमारी बैलों में फैल रही है। यह बीमारी आग लगने पर गर्मी ज्यादा होने के कारण होती है।

गांव की एक 47 वर्षीय महिला शांति देवी का कहना है कि धुएं की वजह से जानवरों को छोटे-छोटे दाने होते हैं। फिर दाने फूट जाते हैं। बाद में उनमें से खून निकलने लगता है। आज कल धान बोने का समय है। जानवर बीमार हो रहे हैं। ऐसे में खेती को सबसे अधिक नुकसान हो रहा है। इसके अलावा खाना पकाने के लिए लकड़ियों की भी कमी हो रही है। पहले जंगलों में महिलाओं का झुंड जाया करता था, जहां आसानी से चारा, फूल-फल और लकड़ी इत्यादि आसानी से प्राप्त हो जाती थी। लेकिन इस साल जंगल में आग लगने से सब राख बन गया है। एक अन्य महिला नेहा देवी कहती हैं कि पिछले वर्ष तक हमें अपने पालतू जानवरों के लिए जंगल से चारा आसानी से मिल जाया करता था। अब हरी घास की जगह केवल जली हुई काली धरती नजर आती है।

वह कहती हैं कि लोगों को सब पता है कि जंगल में आग लगाने से क्या क्या नुकसान हो सकते हैं? मगर अब किसी को अपनी प्रकृति से लगाव ही नहीं रहा है। जिस जंगल के कारण हम जिंदा हैं, आज लोग उसी को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। अगर हमारा वातावरण स्वच्छ और प्रकृति चारों तरफ से साफ रहेगी, तभी हम स्वच्छ और कम बीमारियों की शिकार होंगे।वहीं गांव की 65 वर्षीय बुजुर्ग खखौती देवी बताती हैं कि दरअसल जंगल में आग वही लोग लगाते हैं जिनके घर में बहुत ज्यादा गाय, भैंस और बकरी है। इनकी सोच है कि जंगल जलने के बाद नई घास आएगी जिससे मवेशियों को अधिक मात्रा में चारा उपलब्ध हो सकेगा।

डॉली गढ़िया

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

EV: 2030 तक भारत के ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सुधारों की जरूरत

 2030 तक भारत में ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने के लिए नीतिगत सुधारों की आवश्‍यकता है, क्‍योंकि 2030 तक भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में 49% की...

Delhi Metro: इस रविवार सुबह सवा तीन बजे दौड़ेगी मेट्रो, DMRC ने किया टाइमिंग में बदलाव

दिल्ली हाफ मैराथन आयोजित होने के कारण रविवार को तड़के सवा तीन बजे से मेट्रो का परिचालन होगा। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (नई दिल्ली-टर्मिनल तीन)...

INDvsNZ: दूसरे दिन गिरे 13 विकेट, कॉन्वे ने बल्लेबाजी में दिखाया दम

पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन, भारतीय टीम के लिए हालात काफी खराब रहे। शुरुआती दिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका और दिन पूरी तरह से धुल गया। दूसरे दिन खेल निर्धारित समय से 15 मिनट पहले शुरू हुआ और कुल 13 विकेट गिरे। भारतीय पारी: न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी और विलियम ओरुर्के ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह घरेलू मैदान पर भारत का टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। हेनरी ने पांच विकेट और ओरुर्के ने चार विकेट झटके। ऋषभ पंत ने भारतीय पारी में सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पारी: बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से डेवॉन कॉन्वे ने शानदार प्रदर्शन किया। स्टंप तक न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 180 रन बना लिए और 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली। रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया। समीक्षा: भारतीय बल्लेबाजी बेहद खराब रही और पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद गेंदबाजी में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम और डेवॉन कॉन्वे ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। कॉन्वे का प्रदर्शन: डेवॉन कॉन्वे शतक से चूक गए और 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें बोल्ड किया। निष्कर्ष: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला ओवरकास्ट कंडीशन में गलत साबित हुआ। भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक का सबसे कम स्कोर दर्ज किया गया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

Recent Comments